
सिटी स्पोर्ट्स- कैरम: अंडर-14 बालिका में आराध्या, सायरा, अंशु और कृति अंतिम चार में
Varanasi News - वाराणसी में मलदहिया स्थित सिंह निकेतन में 14वीं दुर्गावती देवी अंतर स्कूलीय जूनियर कैरम प्रतियोगिता शुरू हुई। फुटबॉल में डालिम्स सनबीम चौबेपुर ने क्रिम्सन वर्ल्ड स्कूल को 1-0 से हराया। यूपी की महिला हैंडबॉल टीम ने फेडरेशन कप में रजत पदक जीता। पीआरडी स्थापना दिवस पर खेल प्रतियोगिताएं हुईं।
वाराणसी। मलदहिया स्थित सिंह निकेतन में गुरुवार से तीन दिवसीय 14वीं दुर्गावती देवी अंतर स्कूलीय जूनियर सब जूनियर और सीनियर कैरम प्रतियोगिता शुरू हुई। अंडर-14 आयु वर्ग के बालिका वर्ग में आराध्या तिवारी, सायरा बानो, अंशु यादव, कृति अंतिम चार में पहुंचीं। अंडर-12 बालिका वर्ग में पूर्वी मिश्रा, नम्रता बख्तियार, श्रेया गौतम, नाव्या सिंह, निगार सिराज, श्रेयांशी, वैष्णवी पांडेय अंतिम आठ में पहुंचीं। बालग वर्ग में अर्पित सरोज, शशांक सिंह, सात्विक मिश्रा, हर्षदीप सिंह, असद सरफराज, तेजस प्रकाश, आयुष कुमार, विक्रमजीत सिंह, राज सिंह, शिखा शशांक पटेल, प्रांजल जायसवाल, अजीत अजय, आर्यन सिंह, राज सिंह प्री क्वार्टर में पहुंचे। अंडर-14 बालग वर्ग में अंशुमान सिंह, अरिंदम त्रिवेदी, सूर्यांश मिश्रा, शिवांश वर्मा, अनुपम गौरव, निशांत सिंह, अंकित कुमार, दिव्यांशु पटेल, रुद्र नारायण सिंह, मोहम्मद हमजा, लक्ष्य नारायण, हितेश चौरसिया, ओम गर्ग, अंश श्रीवास्तव, फैजान अली अगले चक्र में प्रवेश किए।

उप्र कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने बताया कि वाराणसी कैरम एसोसिएशन और सिंह सर्वार्थ सिद्धि ट्रस्ट की ओर से यह प्रतियोगिता हो रही है। मैचों का संचालन इंटरनेशनल रेफरी रमेश कुमार वर्मा और सहायक प्रधान निर्णायक रेणुका राय की देखरेख में हो रहा है। आयोजन सचिव अश्विनी चक्रवाल हैं। अफान के गोल से डालिम्स सनबीम चौबेपुर विजयी वाराणसी। रोहनिया के खुशीपुर स्थित क्रिम्सन वर्ल्ड स्कूल में इंटर काशी फुटबॉल की ओर से इंटर स्कूल फुटबॉल लीग चल रही है। गुरुवार को रोमांचक मुकाबले में डालिम्स सनबीम चौबेपुर ने क्रिम्सन वर्ल्ड स्कूल को 1-0 से हराकर जीत दर्ज की। 16 वर्षीय आयु वर्ग में खेले गए इस संघर्षपूर्ण मैच में डालिम्स सनबीम के अफान ने प्रथम हाफ के पांचवें मिनट में जोरदार गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई, जो अंत तक रही। क्रिम्सन वर्ल्ड स्कूल के स्टॉपर ईशान ने शानदार डिफेंस खेला और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं 18 वर्षीय आयु वर्ग में डालिम्स सनबीम चौबेपुर ने सनबीम सनसिटी को 2-1 से पराजित किया। मैच की शुरुआत तीसरे मिनट में अभिज्ञान के गोल से हुई। इससे चौबेपुर ने बढ़त बनाई। इसके बाद 15वें मिनट में नाबाम तागीया ने दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। प्रथम हाफ के 28वें मिनट में सनबीम सनसिटी के पीयूष ने गोल कर स्कोर 2-1 किया, लेकिन दूसरे हाफ में दोनों टीमों के संघर्ष के बावजूद कोई गोल नहीं हो सका और मैच 2-1 से चौबेपुर के नाम रहा। नाबाम तागीया को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। 16 वर्षीय वर्ग का पुरस्कार क्रिम्सन वर्ल्ड स्कूल के अध्यक्ष प्रदीप बिश्नोई ने दिया, जबकि 18 वर्षीय वर्ग का पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर एवं लक्ष्मण अवॉर्डी मुश्ताक अली ने प्रदान किया। मैच में रेफरी मंजीत तथा लाइंसमैन कृश और निलेश की भूमिका रही। संयोजन डॉ. (मेजर) अरविन्द कुमार सिंह, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर मुश्ताक अली आदि का रहा। ----------------------------------------------- हैंडबाल : वाराणसी की खिलाड़ियों ने यूपी को दिलाया रजत वाराणसी। लखनऊ में आयोजित फेडरेशन कप हैंडबॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की महिला हैंडबॉल टीम ने रजत पदक जीता। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में छह से 10 दिसंबर तक आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में हिमाचल प्रदेश ने उत्तर प्रदेश को पराजित किया। उत्तर प्रदेश की टीम में वाराणसी की रेशमा यादव, नैना यादव, सुमन यादव, प्रीति यादव और सताक्षी पटेल शामिल थीं। सभी खिलाड़ी डॉ. आशा सिंह की देखरेख में परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं। नैना यादव, प्रीति यादव और सताक्षी पटेल विकास इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। नैना यादव, कोमल राजभर और सुमन यादव अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। जबकि रेशमा यादव और सुमन यादव विकास इंटर कालेज से पास होकर इस समय महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की छात्रा हैं। यूपी के पदक जीतने में इनका विशेष योगदान रहा। --------------------------------------- पीआरडी जवानों ने खेल में दिखाया दमखम हरहुआ। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग वाराणसी की ओर से 77वां जनपद स्तरीय पीआरडी स्थापना दिवस पर गुरुवार को हरहुआ स्थित काशी कृषक इंटर कॉलेज के मैदान पर खेल प्रतिायेगिताएं हुईं। सभी ब्लॉकों से कुल 66 पुरुष एवं 22 महिला यानी 88 पीआरडी स्वयंसेवकों ने 04 टोलियों में प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय थे। वॉलीबाल में टोली नंबर वन की टीम प्रथम, टोली नंबर दो की टीम द्वितीय स्थान पर रही। रस्साकशी में टोली नंबर वन प्रथम, टोली नंबर दो द्वितीय स्थान पर रहा। रैतिक परेड में टोली नंबर वन प्रथम, टोली नंबर दो द्वितीय एवं टोली नंबर चार महिला टोली तृतीय स्थान पर रही। संचालन क्षेत्रीय कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी (विकासखंड आराजी लाइन) रीना यादव ने किया। कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी नीतीश कुमार राय, प्रधानाचार्य डॉ. अजय, विवेक सिंह, वीरेंद्र कुमार, वीरेंद्र प्रताप सिंह प्रताप सिंह, हरिशंकर, उमराव, आनंद, अविनाश मौजूद थे। ------------------------------------------------ दौड़ में रेयांश और अनन्या ने मारी बाजी पिंडरा। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल फूलपुर में गुरुवार से दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि प्रबंधक संजीव सिंह ने शुरुआत की। 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में रेयांश सिंह प्रथम, दीप मिश्रा द्वितीय एवं अंकुश कन्नौजिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग 100 मीटर में अनन्या सोनी ने प्रथम, कृतिका ने द्वितीय एवं श्रेया कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर रेस में लकी सोनकर प्रथम, प्रांजल यादव द्वितीय एवं यूसुफ खां ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में आस्था यादव प्रथम, नवनीत ने द्वितीय तथा रुद्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य रामानुज, उप प्रधानाचार्य एसके सिंह, दिनेश सिंह, सुरेश यादव, वीरेंद्र प्रजापति, कोआर्डिनेटर दीपमाला सिंह, संदीप सिंह, आरती सिंह, ओम प्रकाश, सलमा मलिक, नाहिद नेहा, जूही, चांदनी जहान उपस्थित रहीं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


