Varanasi News: तीसरे दिन मिली नदी में किशोर की लाश

हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News: वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के बलुआ गांव का 14 वर्षीय शिवम शनिवार को वरुणा नदी में स्नान करते समय लापता हो गया था। सोमवार सुबह गद्दोपुर (राखी नेवादा) के पास नदी में उसकी लाश तैरती मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ टीम की मदद से शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Varanasi News: तीसरे दिन मिली नदी में किशोर की लाश

Varanasi News: बड़ागांव। थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में शनिवार को वरुणा नदी में स्नान करते समय ग़ायब हुये 14 वर्षीय किशोर शिवम की लाश तीसरे दिन सोमवार को गद्दोपुर ( राखी नेवादा) के पास वरुणा नदी में तैरती मिली। सुचना पर पहुंची बड़ागांव पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने लाश को पानी से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार की सुबह लगभग 8 बजे नदी के किनारे स्थित गांव के लोग पानी में एक तैरती हुई लाश को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस एनडीआरएफ टीम को बुलाकर लाश को पानी से बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान शिवम निवासी बलुआ गांव के रुप में हुई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsवाराणसीVaranasi News: तीसरे दिन मिली नदी में किशोर की लाश