इफ्तार पार्टी में बिरयानी खाकर गंगा में अवशेष फेंकने पर 14 गिरफ्तार

Mar 17, 2026 08:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में बजड़े पर आयोजित इफ्तार पार्टी के दौरान चिकन बिरयानी खाने और उसके अवशेष गंगा में फेंकने के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि यह कार्य धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है और गंगा जल को प्रदूषित करता है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

इफ्तार पार्टी में बिरयानी खाकर गंगा में अवशेष फेंकने पर 14 गिरफ्तार

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बजड़े (बड़ी नाव) पर इफ्तार पार्टी के दौरान चिकन बिरयानी खाने और उसका अवशेष गंगा में फेंकने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने 14 लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को इफ्तार पार्टी की वीडियो भी उपलब्ध कराई है। आरोपियों पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने, जल प्रदूषण समेत अन्य धाराएं लगाई गई हैं। तहरीर में रजत जायसवाल ने कहा है कि मां गंगा सनातन धर्म अनुयायियों की आस्था का प्रमुख केंद्र हैं और देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन गंगा जल का आचमन करने आते हैं।

ऐसे पवित्र स्थल पर इस प्रकार की गतिविधि निंदनीय है। उनका आरोप है कि इस घटना से आम जनमानस में आक्रोश है और इसे जानबूझकर हिंदू भावनाओं को आहत करने की मंशा से किया गया है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही जिस बजड़े पर कार्यक्रम किया गया, उसके चालक के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए चालान करने और उसका लाइसेंस निरस्त करने की मांग की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।