Varanasi News: फ्लोर मिल समेत 13 जगह पकड़ी बिजली चोरी

हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News: पूर्वांचल में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए गए दो दिवसीय अभियान में 13 उपभोक्ता पकड़े गए। देवरिया की एक फ्लोर मिल में ट्रांसफार्मर से अतिरिक्त केबल जोड़कर बिजली इस्तेमाल की जा रही थी। चंदौली, गोरखपुर, प्रतापगढ़, कुशीनगर, बस्ती और अन्य स्थानों पर भी चोरी के मामले सामने आए। आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर आकलन की कार्रवाई शुरू की गई है।

Varanasi News: फ्लोर मिल समेत 13 जगह पकड़ी बिजली चोरी

Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस महानिदेशक (सतर्कता) के निर्देश पर पूर्वांचल में बिजली चोरी के खिलाफ चल रहे अभियान में पिछले दो दिनों में 13 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए। इनमें देवरिया की एक फ्लोर मिल में भी बिजली चोरी मिली है। यहां सर्विस केबल के अलावा 100 केडब्ल्यूएच के ट्रांसफार्मर से अतिरिक्त केबिल जोड़कर 56.88 केडब्ल्यूएच की बिजली उपयोग की जा रही थी। पूर्वांचल डिस्कॉम के एएसपी समर बहादुर ने बताया कि बिजली चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर असेसमेंट के लिए संबंधित अधिशासी अभियंताओं को रिपोर्ट भेज दी गई है। सीओ सरोज पांडेय की अगुवाई चले अभियान में प्रवर्तन दल प्रभारी उप निरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह ने पुरवा (बल्ली परवा) में दो उपभोक्ताओं के परिसर में कटियामारी पकड़ी।

प्रभारी आशीष कुमार पांडेय की टीम ने चंदौली के सुभाष नगर में मीटर बाइपास कर दो परिसर पर चोरी पकड़ी। प्रभारी उप निरीक्षक अनूप यादव ने फहतेपुर के कोरवा में छापेमारी की। यहां भी दो उपभोक्ता के परिसर पर सर्विस केबल बाईपास कर बिजली चोरी कर रहे थे। गोरखपुर, प्रतापगढ़, कुशीनगर और बस्ती में पांच घरों में बिजली चोरी के मामले मिले हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsवाराणसीVaranasi News: फ्लोर मिल समेत 13 जगह पकड़ी बिजली चोरी