Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi News10th Alok Tiwari Memorial All UP Karate Championship Held in Varanasi
ग्रीन वैली इंग्लिश स्कूल की टीम कराटे में चैंपियन

ग्रीन वैली इंग्लिश स्कूल की टीम कराटे में चैंपियन

संक्षेप:

Varanasi News - वाराणसी में मानव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स द्वारा आयोजित 10वीं आलोक तिवारी मेमोरियल ऑल यूपी कराटे चैंपियनशिप में ग्रीन वैली स्कूल ने ट्रॉफी जीती। प्रतियोगिता में 453 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 28 स्कूलों...

Oct 13, 2025 12:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी। मानव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से खुशहालनगर (नटिनिया दाई) स्थित ग्रीन वैली इंग्लिश स्कूल में 10वीं आलोक तिवारी मेमोरियल ऑल यूपी कराटे चैंपियनशिप हुई। ग्रीन वैली स्कूल की टीम ने सबसे ज्यादा अंक लेकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में वाराणसी समेत प्रदेश के 12 से अधिक जनपदों के 453 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। आयोजन सचिव और अकादमी की वरिष्ठ प्रशिक्षक ज्योति सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के कुमिते इवेंट में बालक और बालिका खिलाड़ियों को 65 अलग-अलग आयु और भार वर्ग में बांटा गया था। वाराणसी के 28 स्कूलों की टीम शामिल थी। पिछली बार की चैंपियन गाजीपुर की टीम दूसरे नंबर पर रही।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मऊ ने तीसरा, भदोही की टीम ने चौथा स्थान मिला। कियान अरोड़ा, अद्वैत धवन, जयवर्धन, रिधान, दिव्यांशु, आयुषी सिंह, सिद्धि सिंह, आकृति सिंह, दीपांशी मिश्रा, आयुषी बिंद, उत्कर्ष पाल, दिव्यकीर्ति मिश्रा, अक्षत यादव, कार्तिकेय रंजन, आरोही, अन्नपूर्णा, कुणाल, सुधांशु, अमन प्रताप राणा, श्रेष्ठ मौर्य आदि खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता। इसके पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ महापौर अशोक तिवारी ने किया। जबकि ग्रीन वैली स्कूल के चेयरमैन डॉ. राकेश सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। समापन समारोह पर अकादमी के संरक्षक श्वेत प्रकाश यादव, सिहान शशिशेखर शर्मा, सिहान शोभनाथ पटेल, प्रिंसिपल किरन सिंह, श्रेयांश सिंह, दिव्यांश सिंह, प्रियंका सिंह, तथा वाराणसी कराटे संघ के सचिव सेंसेई दिलीप सैनी ने विजेताओं को मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया। अकादमी के अध्यक्ष भिक्षु चंदिमा थेरो तथा महासचिव सेंसेई किसलय मानव की देखरेख में चैंपियनशिप हुई।