यात्रियों को झांसा देकर उचक्कागीरी में 10 गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो अकेले यात्रियों और श्रद्धालुओं को झांसे में लेकर उचक्कागीरी कर रही थीं। ये महिलाएं ट्रेन छूटने की बात कहकर लोगों को धोखा देती थीं और ब्लैकमेलिंग में भी शामिल थीं।

यात्रियों को झांसा देकर उचक्कागीरी में 10 गिरफ्तार

वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन परिसर और आसपास अकेले यात्री, श्रद्धालु और पर्यटकों को झांसे में लेकर उचक्कागीरी में सिगरा पुलिस ने 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ट्रेन छूटने और चोरी जैसी व्यथा बताकर ये झांसे में लेती हैं। अक्सर ब्लैकमेल कर मारपीट पर उतारू हो जाती हैं और जेब से पैसे निकलवा लेती हैं। सिगरा पुलिस ने शुक्रवार को इन्हें पकड़ने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान कुल दस शातिर महिलाएं पकड़ीं गईं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।