दस हजार महिलाओं की आज होगी ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग

Mar 08, 2026 02:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 10,000 महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की जाएगी। यह जांच बिना डॉक्टर की मदद से मशीनों द्वारा की जाएगी और पूरी तरह निःशुल्क होगी। स्वास्थ्य विभाग और आईटीवी फाउंडेशन की मदद से यह आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्चुअल रूप से जुड़ सकते हैं।

दस हजार महिलाओं की आज होगी ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग

वाराणसी, विशेष संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉ. सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (स्टेडियम) सिगरा में 10 हजार महिलाओं की एक साथ ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की जाएगी। बिना किसी डॉक्टर की मदद से केवल मशीन के जरिए होने वाली जांच पूरी तरह निःशुल्क होगी। प्रशासन का दावा है कि पहली बार इतनी संख्या में महिलाओं के कैंसर की जांच होने जा रही है, जिसे एक रिकॉर्ड के रूप में दर्ज कराया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लखनऊ से वर्चुअल जुड़ सकते हैं। डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री के 'स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार' अभियान से प्रेरित होकर उनके संसदीय क्षेत्र की महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर यह महत्त्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग और आईटीवी फाउंडेशन की मदद से थर्मल कैमरे एवं थर्मलिटिक्स सॉफ्टवेयर के जरिए महिलाओं की जांच होगी। सुबह 7 से शाम 7 बजे तक जांच होगी।महिलाओं को लाने के लिए 200 वाहन लगाए गए:सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने बताया कि जनपद के सभी आठ ब्लॉकों से महिलाओं को लाने के लिए 200 वाहनों का प्रबंध किया गया है। उनके लिए स्टेडियम में 100 काउंटर बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में 20 मशीनों से जांच की जाएगी, जो पूरी तरह एआई टेक्नोलॉजी पर आधारित है। यह मशीन अलग-अलग एम्बुलेंस में स्थापित हैं। जांच के दौरान मशीन के सामने केवल महिला मौजूद रहेगी। इस दरम्यान कोई टच या किसी भी व्यक्ति की उपस्थिति नहीं होती है, ताकि महिलाएं असहज महसूस न करें।गिनीज बुक में दर्ज हो सकता है रिकॉर्डसीडीओ ने बताया कि यह आयोजन गिनीज बुक में दर्ज हो सकता है। इसके लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। 14 जनवरी को नमो रथ नाम से यह 20 एंबुलेंस चलाई गई थीं। प्रतिदिन लगभग 800 से 900 महिलाओं की स्क्रीनिंग की जा रही है। अब तक 36 हजार से ज्यादा महिलाओं की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। सीडीओ ने महिलाओं से अनुरोध किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में सिगरा स्टेडियम में पहुंचकर कैंसर की जांच कराएं ताकि किसी आशंका को दूर किया जा सके। उन्होंने

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।