करणी सेना के जिलाध्यक्ष बोले, मंत्री की जबान काटने वाले को 5 लाख का इनाम

करणी सेना के जिलाध्यक्ष बोले, मंत्री की जबान काटने वाले को 5 लाख का इनाम

संक्षेप:

बलिया। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद के एक बयान पर घमासान मच गया है। उनके खिलाफ जगह जगह प्रदर्शन होने लगे हैं।

Dec 01, 2025 08:31 pm ISTSandeep Kumar Shukla लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बलिया। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद के एक बयान पर घमासान मच गया है। उनके खिलाफ जगह जगह प्रदर्शन होने लगे हैं। इस बीच करणी सेना के जिलाध्यक्ष कमलेश सिंह सुखन ने एक वीडियो जारी करके मंत्री की जीभ काटकर लाने वाले को संगठन की ओर से पांच लाख 51 हजार इनाम देने का एलान किया है। आपका अपना अखबार ‘हिन्दुस्तान’ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

वीडियो में उन्होंने कहा है कि 'कान खोलकर सुन लो, अगर तुम मुझसे मिल जाओगे तो राख लगाकर तुम्हारी जुबान खींच लूंगा। अगर नहीं खींच पाता हूं तो अपने बलिया के नौजवान साथियों को बता देना चाहता हूं कि तुम उसका जबान खींच कर लाओ, मैं समाज की तरफ से, बलिया के एक-एक नागरिक की तरफ से पांच लाख 51 हजार रूपये का इनाम दूंगा। मुकदमा भी मुफ्त में लड़ा जायेगा।' जिलाध्यक्ष ने मंत्री पर समाज को गुमराह करने के साथ ही पार्टी के टिकट का सौदा करने का भी आरोप लगाया है।

Sandeep Kumar Shukla

लेखक के बारे में

Sandeep Kumar Shukla

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।