Uttar Pradesh News Live: सीएम योगी की कुशीनगर को 424 करोड़ की सौगात, मेरठ में संदिग्ध ड्रोन से हड़कंप
Uttar Pradesh News Live: सीएम योगी ने मंगलवार को कुशीनगर को 424 करोड़ की 278 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।। मेरठ में तीन दिनों से संदिग्ध ड्रोन मंडरा हैं। जिसके बाद सेना और पुलिस अलर्ट हो गई है। मथुरा से आईआईटीयन बाबा को गिरफ्तार किया गया है।
Uttar Pradesh News Live: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को तमकुहीराज स्थित एनएचएआई के पार्किंग ग्राउंड में 424 करोड़ से अधिक लागत की 278 परियोजनाओं परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मेरठ में तीन दिनों से संदिग्ध ड्रोन मंडरा हैं। जिसके बाद सेना और पुलिस अलर्ट हो गई है। मथुरा से आईआईटीयन बाबा को गिरफ्तार किया गया है। जिस पर गीता ज्ञान और ऑनलाइन प्रवचन के नाम पर युवतियों को बरगलाने और यौन शोषण के आरोप लगे हैं। सहारनपुर में कारोबारी की पत्नी की घर में घुसकर हत्या कर दी। आजमगढ़ से एटीएस ने संदिग्ध आतंकी को दबोचा है। जो पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के लिए काम कर रहा था।
लखनऊ में मां की साड़ी का झूला बनाकर झूल रहे 9वीं क्लास के छात्र की गला कसने से मौत हो गई। यूपी में मौसम लगातार बदल रहा है। धूप निकलने से तापमान बढ़ा, लेकिन मौसम विभाग ने 63 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 5-6 दिनों तक बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक का दौर जारी रहने के आसार हैं
कुशीनगर को 424 करोड़ की सौगात, योगी बोले- माफिया और मच्छर दोनों को खत्म किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को तमकुहीराज स्थित एनएचएआई के पार्किंग ग्राउंड में 424 करोड़ से अधिक लागत की 278 परियोजनाओं परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके बाद सीएम योगी जनपद गोरखपुर में 20.35 करोड़ की लागत से चिलुआताल के पर्यटन विकास से संबंधित विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। इस दौरान सीएम योगी ने विपक्षियों पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि पहले यूपी में माफिया बेरोजगारी और मच्छर बीमारी फैलाते थे। इन दोनों को प्रदेश से खत्म किया।
पीलीभीत में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका; पुरानी रंजिश में बरसीं गोलियां, 3 लोग घायल
पीलीभीत के गजरौला क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और कई राउंड फायरिंग हुई। घटना में छर्रे लगने से तीन लोग घायल हुए, जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है और गांव में सुरक्षा के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात कर जांच शुरू कर दी है।
अंबेडकरनगर के आलापुर थाना क्षेत्र के बहिंगवा जोगीपुर गांव में तेज गति से बुलेट चलाने से मना करना एक बुजुर्ग को भारी पड़ गया। तेज गति से बुलेट चलाने से टोकने पर शुरू हुई मारपीट में दबंगों ने वृद्ध के साथ जमकर मारपीट किया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद परिजन मृत बुजुर्ग जैनुल्लाह के शव को लेकर घर आए और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आपके वोटर ने 5 बड़ी वारदातें कर दी, फिर भी चुप; ओपी राजभर ने अखिलेश को फिर घेरा
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर गैर-यादव पिछड़ों और बहुजनों से जुड़े मामलों पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह धमकियों से डरने वाले नहीं हैं और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। राजभर ने खुद को जमीनी नेता बताते हुए सपा नेतृत्व पर भी निशाना साधा।
गलियों में छिपता था, सड़क पर पुलिस देख लौट जाता; मासूम के हत्यारे से मिलने परिवार का कोई नहीं आया
फिरोजाबाद में मासूम आरव की हत्या के बाद आरोपी विराज पाठक गिरफ्तारी से बचने के लिए घंटों गलियों में भागता रहा। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए उसका पीछा किया। बस स्टैंड पर पुलिस को देखकर वह लौट गया, लेकिन बाद में मैनपुरी रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के चार दोषियों को 20 वर्ष की कैद
श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित महिला के साथ दो वर्ष पूर्व दुष्कर्म किया गया था। इस दौरान न सिर्फ उसे जातिसूचक गली दी गई, बल्कि शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। मामले में पीड़िता की तहरीर पर सोनवा पुलिस ने केस दर्जकर ग्राम ककंधू के मजरा तेंदुआ निवासी ओमकार वर्मा पुत्र जानकी प्रसाद, मनोज वर्मा पुत्र रामनरेश वर्मा व सेठ उर्फ़ ओमकार कश्यप पुत्र धुरई सहित गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम भौवसाय निवासी हरीश कश्यप पुत्र कन्हैयालाल के विरुद्ध दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने सहित एससी/एसटी एक्ट में जेल भेजा था। मामले में सोमवार को अपना फैसला सुनते हुए अपर जिला जज व विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी ने चारों आरोपियों को पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने व मना करने पर मारने पीटने एवं जाति सूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने का दोषी करार देते हुए के सभी को 20-20 वर्ष का सश्रम कारावास व प्रत्येक को 55 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया।
बहराइच में चार दरोगा लाइन हाजिर, 21 पुलिसकर्मियों का फेरबदल
बहराइच पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने सोमवार रात चार दरोगाओं सहित पांच पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। दो इंस्पेक्टर और 13 दरोगाओं को इधर उधर किया है। भग चल रही स्वॉट टीम को दोबारा गठित किया है। एसपी के पीआरओ रहे निरीक्षक राकेश कुमार सिंह अब स्वाट, सर्विलांस व साइबर सेल प्रभारी बनाए गए है। पुलिस लाइन में तैनात दरोगा धीरेन्द्र सिंह एसपी के जन सम्पर्क अधिकारी की जिम्मेदारी निभाएंगे।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से कार टकराई, एक युवक की मौत, 5 गंभीर
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार की देर रात तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से जा भिड़ी। दर्दनाक हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ से गाजीपुर की ओर जा रही कार सोमवार रात पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किमी संख्या 112 पर खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे में कार चालक समीर पुत्र सरवरे आलम (18 वर्ष) निवासी आजमगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया।
गीता ज्ञान के नाम पर नशा देकर कई युवतियों से यौन शोषण, मथुरा से आईआईटीयन बाबा गिरफ्तार
यूपी में मथुरा से पुलिस ने एक आईआईटीयन बाबा को गिरफ्तार किया है। रुड़की आईआईटी से बीटेक करने वाला यह बाबा गीता ज्ञान के नाम पर युवतियों का यौन शोषण करता था। ऑनलाइन प्रवचन कर आकर्षित करता था।
गलती से मेरठ पहुंचे तमिलनाडु के युवक से लूट; विरोध पर बदमाशों ने पीटा, पोलैंड से भारत लौटा है
पोलैंड से भारत लौटे तमिलनाडु निवासी पीराभरन बाला सिंघम गलत ट्रेन में बैठकर मेरठ पहुंच गए। सिटी स्टेशन के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने उनसे सोने की चेन और 4500 रुपये लूट लिए। पीड़ित ने सेना के जवानों से मदद मांगी। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
साड़ी का झूला बना मौत का फंदा; गला कसने से 9वीं के छात्र की मौत, लखनऊ में हादसा
लखनऊ के विभूतिखंड में 14 वर्षीय छात्र अर्जुन गुप्ता की झूला झूलते समय दर्दनाक मौत हो गई। मां की साड़ी से बने झूले का फंदा उसके गले में कस गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। अर्जुन कक्षा 9वीं का छात्र था।
सहारनपुर में कारोबारी की पत्नी हत्या; कुंडल खींचने के दौरान दोनों कान फाड़े
सहारनपुर के अंबेहटा कस्बे में दिनदहाड़े लूट और हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई। बदमाशों ने घर में अकेली मौजूद 58 वर्षीय पूनम मित्तल की गला रेतकर हत्या कर दी। नकदी और जेवर लूटने के साथ कानों के कुंडल भी नोच लिए, जिससे दोनों कान फट गए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है।
हिंदूवादी महिला नेता की हत्या का टास्क; आजमगढ़ से ATS ने संदिग्ध आतंकी को दबोचा
एटीएस ने आजमगढ़ निवासी मोहम्मद शेख को गिरफ्तार कर पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आईएसआई से जुड़े एक मॉड्यूल का खुलासा किया है। आरोपी के पास से 9 एमएम पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। जांच में सामने आया कि उसे एक महिला नेता की हत्या का टास्क दिया गया था।
मेरठ में तीन दिन से मंडरा रहे संदिग्ध ड्रोन, 2 को सेना ने गिराया, अलर्ट जारी
मेरठ कैंट क्षेत्र में 28 से 30 मई के बीच पांच संदिग्ध ड्रोन देखे गए। सेना के जवानों ने इनके वीडियो बनाए और दो ड्रोन को नष्ट करने का दावा किया। पुलिस व सैन्य अधिकारी जांच में जुटे हैं। ड्रोन में हाई-रेजोल्यूशन कैमरे होने की आशंका है। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।
सीएम योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर और कुशीनगर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे करोड़ों की सौगात देंगे। साथ ही जनता दर्शन का भी कार्यक्रम है।कुशीनगर के तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र में 376 करोड की योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे। साथ ही गोरखपुर में चिलुआताल के सौंदर्यीकरण का शुभारंभ होगा।