Uttar Pradesh News Live: सीएम योगी मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, 60 से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट
Uttar Pradesh News Live: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित किया। उधर, मौसम विभाग ने यूपी के 60 से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
सीएम योगी मेधावी विद्यार्थियों को करेंगे सम्मानित, 60 से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट
Uttar Pradesh News Live: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित किया। सभी बोर्ड के कुल 1682 मेधावियों को सम्मानित किया गया। योगी ने यूपी बोर्ड, संस्कृत बोर्ड, सीबीएसई व सीआईएससीई के टॉप टेन की सूची में शामिल मेधावियों को एक- एक लाख रुपये, टैबलेट, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । बाकी 1459 मेधावी जिलों में आयोजित सम्मान समारोह में 21-21 हजार रुपये, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किए गए ।
यूपी में पिछले कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो आज भी झमाझम बदरा बरसेंगे। इसे लेकर लखनऊ-अयोध्या समेत 60 से अधिक जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं, कुछ जिलों में 40 से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। उधर, रविवार को आई आंधी-बारिश में हुए हादसों में छह लोगों की मौत हो गई।
जैश से जुड़ा चौथी पास शाहबाज; ATS ने उठाया तो पता चला, परिवार से छिपकर चलाता था इंस्टाग्राम
कासगंज का शहबाज सिद्धीकी यूपी एटीएस के हत्थे चढ़ा है। जांच में पता चला कि वो जैश के पाकिस्तानी सदस्य मोहम्मद उमर से इंस्टाग्राम पर संपर्क में था। दोनों के बीच जिहाद, शरिया और भारत विरोधी संदेशों का आदान-प्रदान हुआ। वो घरवालों से बचकर झोपड़ी में इंस्टा चलाता था।
इंटरव्यू में कोई ये नहीं पूछेगा आपके कितने फॉलोवर्स है? छात्रों से बोले CM योगी, ये सलाह दी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेधावी छात्र सम्मान समारोह में कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं और नौकरी के इंटरव्यू में उम्मीदवारों का ज्ञान परखा जाता है, न कि सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या। उन्होंने छात्रों से छात्राओं की मेहनत और अनुशासन से सीख लेने की बात कही।
बिजली बिल में 10% बढ़ोतरी पर अखिलेश का तंज, बोले- भाजपा ने लगाया इलेक्शन सरचार्ज
यूपी में एक जून से बिजली बिल में 10% बढ़ोतरी पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स पर लिखा कि बढ़े हुए बिल देखकर लोगों की आंखों के आगे अंधेरा छा जाएगा। सपा प्रमुख ने इसे 2027 चुनाव के लिए लगाया गया ‘इलेक्शन सरचार्ज’ और भाजपा का बढ़ा हुआ कमीशन बताया।
कलेक्ट्रेट के अंदर मंत्री प्रतिभा शुक्ला, बाहर धरने पर बैठे पूर्व सांसद पति; जानिए क्या है मामला?
कानपुर देहात के फतेहपुर रोशनाई गांव में आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर कब्जे के विरोध में मंत्री प्रतिभा शुक्ला के पूर्व सांसद अनिल शुक्ला डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने तहसील प्रशासन पर प्रतिमा स्थल की जमीन आवंटित करने का आरोप लगाया। एडीएम के आश्वासन पर 20 मिनट बाद धरना समाप्त हुआ।
मुरादाबाद की एक सीट पर दावेदारी ठोक सकती है रालोद, 4 जून को जयंत का शक्ति प्रदर्शन
मुरादाबाद में रालोद की बढ़ती सक्रियता से 2027 विधानसभा चुनाव में एक सीट पर दावेदारी के कयास तेज हो गए हैं। 4 जून को जयंत चौधरी की रैली को शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। पार्टी जिले में अपना जनाधार मजबूत करने और गठबंधन में हिस्सेदारी बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है।
पुलिस पर भड़के संजय सिंह; छात्रों से संवाद के दौरान पहुंचे थे अफसर
प्रयागराज में छात्रों से संवाद के दौरान आप सांसद संजय सिंह की एडीएम और डीसीपी से तीखी नोकझोंक हो गई। अधिकारियों के हस्तक्षेप पर उन्होंने पेपर लीक जैसे मुद्दों पर चर्चा रोकने का आरोप लगाया और संसदीय विशेषाधिकार हनन की शिकायत करने की चेतावनी दी।
Uttar Pradesh News Live: फांसी पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, इंफ्लुएंसर पति मांग रहा था स्कार्पियो
Uttar Pradesh News Live: लखनऊ में एक नवविवाहिता की लाश घर के अंदर ही फांसी के फंदे से लटकी मिली है। विवाहिता का पति सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है और उसके सात लाख से ज्यादा फालोअर हैं। नवविवाहिता भी सोशल मीडिया पर एक्टिव थी। मायके वालों ने इन्फ्लुएंसर पति और ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दहेज में स्कार्पियो गाड़ी मांगी जा रही थी। नहीं देने पर प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही विवाहिता के चाचा की शिकायत पर पति, ससुर समेत छह लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पति को हिरासत में ले लिया है।
Uttar Pradesh News Live: नहीं हुई सुनवाई, न्याय मांगने के लिए टावर व टंकी पर चढ़े पीड़ित
Uttar Pradesh News Live: गोंडा में दो सौ मीटर की दूरी पर दो जगह पीड़ित न्याय की मांग के लिए टावर व टंकी पर चढ़ गए। कलेक्ट्रेट परिसर में अपने पिता के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए अधिवक्ता तो रेप के मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़िता टावर पर चढ़ गई। सुबह नौ बजे से ही पीड़ितों को नीचे उतारने को लेकर पुलिस व प्रशासन हलकान रहा। दोपहर दो बजे तक पीडितों को उतारने में प्रशासन सफल नहीं हो पाया था।
Uttar Pradesh News Today: भू माफिया देवेन्द्र सिंह गब्बर सहित पांच पर लगा गैंगस्टर
Uttar Pradesh News Today: यूपी में टाप 50 में चिन्हित भू माफिया डीडीसी देवेन्द्र सिंह उर्फ गब्बर व उनके अन्य साथियों की मुश्किलें फिर बढ़ी है। हाईकोर्ट ने क्राइम चार्ट में गड़बड़ी पर गैंगस्टर एक्ट खारिज कर दिया था। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव के सख्त रूख पर अब दरगाह थाने की पुलिस ने गब्बर, उनके ग्राम प्रधान बड़े भाई सहित पांच लोगो पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए एक नामजद अनिल को धर दबोचा है। पुलिस की इस सख्त कार्यवाई से जरायम पेशा लोगों हड़कंप मच गया है।
Uttar Pradesh News Today: यूपी में दलित किशोरी को बाल पकड़कर गांव में घुमाया, फिर पेड़ से बांधकर पीटा
Uttar Pradesh News Today: देवरिया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां तरकुलवा थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में चोरी के आरोप में एक दलित किशोरी को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि लाइव हिन्दुस्तान नहीं करता है।
Uttar Pradesh News Today: यूपी में हॉरर किलिंग, फोन पर बात करने से नाराज भाई ने छुरी से बहन का रेता गला
Uttar Pradesh News Today: यूपी के मुजफ्फरनगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां रविवार को हॉरर किलिंग की वारदात से सनसनी फैल गई। दरअसल, बहन के किसी युवक से फोन पर बात करने से गुस्साए भाई ने छुरी से बहन का गला रेत दिया और मौके से फरार हो गया। परिवार के अन्य लोग भी फरार हो गए। घर पर सिर्फ मां ही रह गई। वहीं, सूचना मिलने पर सीओ बुढ़ाना, एसएसपी व एसपी देहात ने मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
Uttar Pradesh News Today: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस से उतरे दो यात्रियों को ट्रक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
Uttar Pradesh News Today: बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार आधी रात एक निजी बस का टायर पंचर होने के बाद सड़क किनारे खड़े दो यात्री अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
Uttar Pradesh News Today: महिला का नंबर ब्लॉक करने पर लखनऊ पुलिस को लगी फटकार
Uttar Pradesh News Today: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने लखनऊ पुलिस को फटकार लगाई हैय़ साथ ही साइबर सेल को निर्देश दिया है कि वह एक महिला के ब्लॉक किए गए मोबाइल नंबर को तुरंत बहाल करे। कोर्ट ने पुलिस की इस कार्रवाई को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए साफ किया कि राज्य की एजेंसियों की लापरवाही के कारण किसी नागरिक को इस तरह परेशान नहीं किया जा सकता।
Uttar Pradesh News Today: रात में खाना खाकर सोए अधेड़ का सुबह फांसी पर लटका मिला शव
Uttar Pradesh News Today: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद के हरचंदपुर थानाक्षेत्र के हिड़ईन गांव में सोमवार सुबह एक अधेड़ ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Uttar Pradesh News Today: युवक से बात करने पर बहन को गला रेतकर मार डाला
Uttar Pradesh News Today: मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र में भाई ने अपनी बहन की गला रेतकर हत्या कर दी। युवती के एक युवक से फोन पर बात करने से परिवार के लोग नाराज थे। वारदात को अंजाम देकर हत्यारोपी भाई मौके से फरार हो गए। उसके बाद परिवार के अन्य लोग भी घर से फरार हो गए। घर पर केवल युवती की मां मौजूद रही। सूचना पर सीओ बुढाना व थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। वारदात की जानकारी पर एसएसपी व एसपी देहात भी मौके पर आ गए। घटनास्थल का निरीक्षण करने के पश्चात शव को पोस्टमार्टमके लिए भिजवा दिया गया है।
Uttar Pradesh News Today: बड़े सरकार दरगाह में कहासुनी के बाद बवाल, मां-बेटे को पीटा,वीडियो वायरल
Uttar Pradesh News Today: बदायूं में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक और उसकी मां पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। मारपीट में दोनों घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक को जमीन पर गिराकर पीटते हुए देखा जा सकता है, जबकि मौके पर मौजूद लोग बीच-बचाव के बजाय तमाशबीन बने रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Uttar Pradesh News Today: ओवर टाइम से मना करने पर गई थी नौकरी, 18 साल बाद मिला इंसाफ
Uttar Pradesh News Today: यूपी के कानपुर में ओवर टाइम करने से मना करने पर नौकरी गवां चुके एक मशीन ऑपरेटर को आखिरकार 18 साल बाद न्याय मिल गया। श्रम न्यायालय के पीठासीन अधिकारी ने वादी श्रमिक को पूर्ण वेतन-भत्तों के साथ नौकरी में वापस लेने के निर्देश दिए। 18 साल पूर्व निकाले जाने के समय से नौकरी अनवरत मानी जाएगी। वादी फैसले के वक्त 64 साल के हो चुके हैं। हितलाभों के भुगतान का अवॉर्ड 25 मई को प्रकाशित हो गया है।
Uttar Pradesh News Today: कानपुर के स्वदेशी पैराशूट सुखोई पर फिदा हुईं 12 देशों की सेनाएं
Uttar Pradesh News Today: कानपुर में बने स्वदेशी पैराशूटों का दुनिया भर में डंका बजने लगा है। सुखोई-30 के ब्रेक पैराशूट समेत ऑर्डिनेंस पैराशूट फैक्ट्री (ओपीएफ) के अत्याधुनिक सैन्य पैराशूटों ने 12 देशों की सेनाओं को प्रभावित किया है। शिलांग में आयोजित रक्षा प्रदर्शनी में विदेशी सैन्य अधिकारियों ने इन उत्पादों को अपनी सेनाओं में शामिल करने की इच्छा जताई है।
Uttar Pradesh News Today: मामूली विवाद में भाई ने भाई की पीट-पीटकर हत्या
Uttar Pradesh News Today: अयोध्या कैंट थाना क्षेत्र के ककरही बाजार में सोमवार सुबह एक मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। शौच जाने को लेकर हुए विवाद में एक भाई ने अपने ही सगे भाई की डंडे और चारपाई की पटिया से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
Uttar Pradesh News Today: तेंदुए को देख गिरा बाइक सवार, वही बैठा रहा
Uttar Pradesh News Today: बहराइच के कतर्निया रेंज के बिछिया बाजार के पास रविवार दोपहर में एक तेज रफ्तार बाइक के सामने अचानक तेंदुआ आ गया। घबराए बाइक सवार खेत ब्रेक लिए जाने पर बाइक पलटने पर युवक विपरीत दिशा में भाग लिया। उधर, जमीन पर गिरी स्टार्ट बाइक के पास तेंदुआ अड़ कर बैठ बाइक के घूमते पहिए को निहारता रहा। धैर्य खो चुका बाइक सवार अचानक तेंदुए के बैठे रहने के बावजूद बढ़ने लगा। तो लोग शोर मचाकर उसे रोकते रहे। जैसे ही युवक बाइक के पास पहुंचा। तेंदुआ उछाल भरकर जंगल में चला गया। सांस रोक इस नजारे को देख रहे लोगों ने राहत की सांस ली।
Uttar Pradesh News Today: बाइक व मोबाइल लूट के तीन आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
Uttar Pradesh News Today: बदायूं में 9 मई की रात बाइक सवार युवक से बाइक और मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे तीन बदमाशों को वजीरगंज पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि बदमाशों की फायरिंग में एक सिपाही भी घायल हुआ है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वजीरगंज थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाइक सवार कुछ संदिग्ध युवक बिल्सी रोड की ओर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में एक सिपाही प्रिंस चौधरी गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाश फारूख उर्फ बादशाह उर्फ सफी उर्फ सफिया पुत्र रहीस निवासी धनौली कोतवाली बिल्सी हाल निवासी हल्द्वानी थाना ईकोटेक नोएडा व अमन चतुर्वेदी पुत्र नाम नारायण निवासी मध्य प्रदेश टीकमगढ़ थाना गांव पर गोली लगने से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया, जबकि उनका तीसरा साथी सुरजीत उर्फ नन्नू उर्फ नानू पुत्र विष्णु निवासी शाहजहांपुर थाना तिलहर गांव पराया भागने लगा।
Uttar Pradesh News Today: प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, शव जलाकर जंगल में दफनाया
Uttar Pradesh News Today: हमीरपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां फतेहपुर के रहने वाले युवक की उसकी ही प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर अपने घर ही में हत्या कर दी। इसके बाद शव जलाकर कानपुर के घाटमपुर के रेउना के जंगल में दफना दिया। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दंपति को हिरासत में लिया तो दोनों ने वारदात कबूल कर ली है। पुलिस ने जला हुआ शव बरामद करने के साथ ही सैंपल डीएनए जांच के लिए भेजे हैं।
Uttar Pradesh News Today: दिल्ली के कपड़ा व्यपारी से 20 लाख की लूट
Uttar Pradesh News Today: मुरादाबाद से दिल्ली लौट रहे कपड़ा व्यापारी से दो कार में सवार सशस्त्र बदमाशों ने हापुड़ जिले में हथियारों की नोक पर 20 लाख रुपए लूट लिए। कपड़ा व्यापारी ने दिल्ली पहुंचकर एक नेता को लूट की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली।
Uttar Pradesh News Today: यूपी में कबड्डी खिलाड़ी की अपहरण के बाद हत्या
Uttar Pradesh News Today: नेशनल कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का की फास्टफूड की दुकान चलाने वाले एक आरोपी ने अपहरण के बाद हत्या कर दी। आरोपी ने 15 अप्रैल को खिलाड़ी का अपहरण किया और उसी रात ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी। उसके बाद लाश को रोहटा रोड स्थित नाले में फेंक दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद रविवार रात हत्या का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने अनुष्का का कंकाल नुमा शव रोहटा रोड के नाले से बरामद कर ली है।
Uttar Pradesh News Today: यूपी के इस एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर नहीं रुकना होगा
Uttar Pradesh News Today: एक्सप्रेसवे प्रदेश बन चुके उत्तर प्रदेश में गाड़ी चलाने का अनुभव लगातार बेहतर बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में अब बिना टाल प्लाजा पर रुके भी सफर पूरा करने का आनंद मिलने वाला है। ऐसी व्यवस्था हो रही है ताकि टोल टैक्स के लिए भी वाहन चालकों को रुकना न पड़े। जी हां, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे (एनई-6) पर वाहन चालकों को टोल के लिए प्लाजा पर रुकना नहीं पड़ेगा। टोल प्लाजा पर पहुंचने से पहले ही उनके वाहन का नंबर स्कैन कर लिया जाएगा और फास्टैग को रीड करते हुए टोल टैक्स काट लिया जाएगा। ऐसे में टोल से चंद मीटर पहले ही वाहन के पहुंचते ही बैरियर खुल जाएगा और बिना रुके चालक टोल पार कर जाएगा। प्रदेश में यह पहला एक्सप्रेस वे होगा, जहां वाहन चालक टोल प्लाजा पर बिना रुके अपना पूरा सफर तय करेंगे। यह सब होगा एक्सप्रेस वे पर लगे अत्याधुनिक सिस्टम से।
Uttar Pradesh News Today: बिजली बिल में इजाफे का मामला नियामक आयोग पहुंचेगा
Uttar Pradesh News Today: जून के बिजली बिल में 10 फीसदी के इजाफे का मामला नियामक आयोग की चौखट तक पहुंचेगा। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद सोमवार को आयोग में लोक महत्व प्रस्ताव दाखिल करेगा।
Uttar Pradesh News Today: आईपीएल के फाइनल में 25 करोड़ की सट्टेबाजी, 11 गिरफ्तार
Uttar Pradesh News Today: वाराणसी एसओजी और कैंट पुलिस ने रविवार देर रात टकटकपुर में एक फ्लैट में छापेमारी कर 11 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में नौ मुंबई के रहने वाले हैं, दो वाराणसी के निवासी हैं। आरंभिक जांच में केवल फाइनल मैच के दौरान 25 करोड़ की सट्टेबाजी सामने आई है। एसओजी प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि देर रात सट्टेबाजों के अड्डे पर छापा मारा गया। मौके से लैपटॉप, मोबाइल, टैब आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। आरोपी टेलीग्राम और व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर देश के अलग अलग हिस्सों में सक्रिय थे। यहीं बैठकर लोगों से मैच पर पैसा लगवाते थे।