Uttar Pradesh News Live: हमीरपुर पुल हादसे में एक्शन शुरू, यूपी में जून से महंगी होगी बिजली

Uttar Pradesh News Live: यूपी के हमीरपुर में हुए पुल हादसे में ऐक्शन शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था के मालिक समेत दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को झटका देते हुए जून से बिजली महंगी कर दी जाएगी। बिजली का बिल 10 प्रतिशत बढ़कर आएगा।

Uttar Pradesh News Live: हमीरपुर पुल हादसे में एक्शन शुरू, यूपी में जून से महंगी होगी बिजली

यूपी में बिजली महंगी

Srishti Kunj| लाइव हिन्दुस्तान,लखनऊ |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

Uttar Pradesh News Live: हमीरपुर में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई। इस मामले में अब ताबड़तोड़ ऐक्शन शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था के मालिक समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यूपी के तीन करोड़ से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं को झटका लगने वाला है। जून से बिजली महंगी हो जाएगी। जून में आने वाले बिल में अब 10 प्रतिशत अतिरिक्त चार्ज जुड़कर आएगा।

गोंडा में जिम ट्रेनर ने सुसाइड किया; किराए के मकान में फंदे से लटका मिला शव

गोंडा जिले की विष्णुपुरी कॉलोनी में एक जिम संचालक शिवम पटेल (28) का शव किराए के मकान में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शिवम के पिता शुगर मिल में काम करते हैं और परिवार गोपालगंज, बिहार का निवासी है। सुसाइड के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस मोबाइल और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

पूरी खबर पढ़ें

Share

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और दामाद ने ताजमहल देखा, फोटो सेशन कराया; नक्काशी देख टिफनी भी चौंकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप अपने पति माइकल बॉऊलोस संग आगरा पहुंचीं। दोनों ने ताजमहल का दीदार किया, इतिहास की जानकारी ली और फोटोशूट कराया। इसके बाद वे होटल अमर विलास पहुंचीं, जहां से जैसलमेर रवाना होने का कार्यक्रम है।

पूरी खबर पढ़ें

Share

300 रुपए के लिए दोस्त की हत्या; ईंट मारकर ली जान, स्कूल में शव फेंक कर भागा था

गाजीपुर में 19 वर्षीय बाला लखन्दर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। 300 रुपये के उधार को लेकर हुए विवाद में उसके दोस्त रंजय उर्फ जब्बर ने शराब पीने के दौरान ईंट से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पूरी खबर पढ़े

Share

हर जिले में माफिया था, अब वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट; राजनाथ ने CM योगी की तारीफ की

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका के उद्घाटन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में यूपी की कानून-व्यवस्था सुधरी है। राज्य की पहचान अब “वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट” से बन रही है और निवेश का माहौल बेहतर हुआ है।

पूरी खबर पढ़ें

Share

जब हम सुरक्षा के मोर्चे पर मजबूत होंगे तो दुनिया भी मैत्री करेगीः सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब हम सुरक्षा के मोर्चे पर मजबूत होंगे तो दुनिया भी मैत्री करेगी। कमजोर के आगे कोई नहीं झुकता। हम जब अधूरी बात कहते हैं तो वह अर्थ का अनर्थ करता है, इसलिए पूरी बात कहना सीखें। भारत की ऋषि परंपरा प्रेरणा देती है कि अहिंसा परमो धर्मः, धर्म हिंसा तथैव च यानी सामान्य जीवन में अहिंसा ही सर्वोच्च धर्म होना चाहिए, लेकिन सामने वाला देश व समाज की सुरक्षा के लिए खतरा है तो उसके लिए अंततः हिंसा ही अपनानी पड़ेगी। देश के दुश्मन के साथ यही हमारा धर्म है और भारतीय सेना पूरी मजबूती के साथ यह करती है।

Share

पूरी तरह आत्मनिर्भर होने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है भारत का रक्षा क्षेत्र : राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भारत का रक्षा क्षेत्र पूरी तरह से आत्मनिर्भर होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा रक्षा उत्पादन 2014 के 46 हजार करोड़ रुपये के मुकाबले अगले महीने पौने दो लाख करोड़ रुपये का हो जाएगा। सिंह ने अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण करने के बाद अपने सम्बोधन में रक्षा क्षेत्र में भारत की तीव्र प्रगति और रक्षा निर्यात में हुई बढ़ोत्तरी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले भारत में छोटे-मोटे हथियारों के कलपुर्जों का निर्यात केवल एक हजार करोड़ रुपए का था लेकिन अब भारत का रक्षा क्षेत्र पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Share

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी ने किया ताजमहल का दीदार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप ने ताजमहल का दीदार किया। आगरा में 11.45 बजे अमर विलास पहुंचकर 10 मिनट रुक कर सीधे टिफनी ताजमहल पहुंची। पहले से निर्धारित कार्यक्रम को छोड़कर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व सैलानियों के बीच ताज का दीदार किया। गाईड रमेश धवन ने उन्हें ताज की जानकारी दी। इस दौरान पर्यटक फोटो शूट करते रहे। ताज दीदार के बाद टिफनी होटल अमर विलास पहुंची। होटल अमर विलास में टिफनी ट्रंप ने लंच किया। होटल के जिस कमरे से ताज दिखता है टिफनी उसी कमरे में रुकी हैं। टिफनी ट्रंप आगरा से जैसलमेर के लिए रवाना होंगी।

Share

एक बार वर्दी पहनने पर बन जाती अलग पहचान: ब्रिगेडियर परिमल

गोंडा क्षेत्र के आश्रम पद्धति स्कूल सिसवा में चल रहे एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिन गोरखपुर ग्रुप एनसीसी के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर परिमल भारती ने कैंप का निरीक्षण किया। कैंप कमांडेंट सुनील कपूर एवं डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट गौरव तिवारी ने ग्रुप कमांडर का स्वागत किया।

निरीक्षण के बाद ग्रुप कमांडर ने समस्त कैडेटों को संबोधित किया उन्होंने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर में अव्वल दर्जे के सिखलाई प्रदान की जा रही है। सेना के जवान एवं कैंप कमांडेंट उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे है, सभी कैडेट अनुशासित रहते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करें और अपने जीवन को सार्थक बनाएं, जिसने एक बार यूनिफॉर्म पहन लिया उसकी एक पहचान जाती है।

Share

अयोध्या में सिटी बसों का संचालन ठप, परिचालक हड़ताल पर

उपनगरीय सेवा के तहत अयोध्या में संचालित सिटी ई बसों का संचालन ठप हो गया है। शनिवार को सिटी बस परिचालकों ने अयोध्या धाम बस स्टेशन पर बसों को खड़ी करके धरने पर बैठ गए। आंदोलित परिचालकों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और परिवहन निगम में स्थानांतरण की मांग की।

उपनगरीय परिवहन सेवा के तहत अयोध्या धाम में संचालित सिटी ई बसों के परिचालकों को आउटसोर्स में स्थानांतरित करने के आदेश पर परिचालक भड़क गए हैं। परिचालकों का कहना है कि वर्ष 2021 में संविदा पर भर्ती की गई थी, लेकिन सभी परिचालकों को अचानक आउटसोर्स पर स्थानांतरित करने का आदेश जारी हो गया। जबकि नियमावली में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।

Share

हमीरपुर पुल हादसे में ऐक्शन शुरू, कार्यदायी संस्था के मालिक समेत दो लोगों पर मुकदमा दर्ज

हमीरपुर में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई। इस मामले में अब ताबड़तोड़ ऐक्शन शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था के मालिक समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यहां पढ़ें पूरी खबर: हमीरपुर पुल हादसे में ऐक्शन शुरू, कार्यदायी संस्था के मालिक समेत दो लोगों पर मुकदमा दर्ज

Share

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को झटका, जून से महंगी होगी बिजली, 10 प्रतिशत बढ़कर आएगा बिल

यूपी के तीन करोड़ से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं को झटका लगने वाला है। जून से बिजली महंगी हो जाएगी। जून में आने वाले बिल में अब 10 प्रतिशत अतिरिक्त चार्ज जुड़कर आएगा।

यहां पढ़ें पूरी खबर: यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को झटका, जून से महंगी होगी बिजली, 10 प्रतिशत बढ़कर आएगा बिल

Share

करंट की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बलरामपुर में कोतवाली जरवा क्षेत्र के ग्राम पंचायत लौकी खुर्द में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। पंखे का तार जोड़ते समय करंट लगने से 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार लौकी खुर्द निवासी मुकेश कुमार द्विवेदी पुत्र राम समुझ रात करीब 9 बजे घर में पंखे का तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक वह विद्युत करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलसकर अचेत हो गए। परिजन और पड़ोसी तुरंत उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मुकेश को मृत घोषित कर दिया।

Share

डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में पासिंग आउट परेड, 835 अग्निवीर भारतीय सेना में हुए शामिल

अयोध्या में अग्निपथ योजना के तहत प्रशिक्षित सातवें बैच के 835 अग्निवीर जवानों ने शनिवार को भारतीय सेना में औपचारिक रूप से कदम रखा। इस अवसर पर अयोध्या स्थित डोगरा रेजिमेंटल सेंटर के जमादार लाला परेड ग्राउंड में भव्य पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया।

परेड के दौरान अग्निवीरों ने अनुशासन, साहस, समर्पण और सैन्य उत्कृष्टता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। समारोह की समीक्षा डोगरा रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर जितेन्द्र शर्मा एवं अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने की।

इन जवानों ने 24 सप्ताह का कठोर सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। प्रशिक्षण के दौरान आधुनिक सैन्य कौशल, शारीरिक दक्षता, युद्धक तकनीकों तथा भारतीय सेना के मूल मूल्यों पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य जवानों को ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से प्रेरित, दृढ़ निश्चयी तथा हर चुनौती का सामना करने में सक्षम बनाना रहा।

Share

जिस शव पर चादर डालने पहुंचा वह उसका बेटा निकला

बाराबंकी में कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे पर शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सीएचसी पर पहंुचे शव पर चादर डालने के लिए चिकित्सक के कहने पर स्वास्थ्य कर्मी शव के पास पहंुचा तो देखा उसका बेटा निढाल पड़ा है। यह देख चीख पड़ा। अकस्मात स्वास्थ्य कर्मी के चीखने चिल्लाने की आवाज सुन चिकित्सक समेत स्टाफ के लोग दौड़कर पहंुचे तो पता चला कि दुर्घटना में मृत युवक स्वास्थ्य कर्मी का बेटा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Share

बहला फुसलाकर युवती को भगा ले गया, नामजद मुकदमा दर्ज

अम्बेडकरनगर में जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक 20 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गोविन्दपुर बरईपुर निवासी हरिकेश यादव उनकी पुत्री से मोबाइल फोन पर बातचीत करता था। जानकारी होने पर उसे समझाया गया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोप है कि वह युवती पर बातचीत का दबाव बनाता था तथा मना करने पर जान से मारने की धमकी देता था। उसने युवती को दो मोबाइल फोन भी उपलब्ध कराए थे।

Share

बीच सड़क युवती ने चार मिनट तक शोहदे को चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

रायबरेली थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले में फतेह शहीद बाबा की मजार पर पहुंची एक युवती ने बीच सड़क शोहदे की चप्पलों से पिटाई कर दी। युवती का कहना है कि आरोपी उसके साथ अश्लील हरकते कर रहा था और बात नहीं करने पर उसे बदनाम करने की धमकी दे रहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

दरअसल, पुराना खीरों मोहल्ला स्थित फतेह शहीद बाबा मजार के पास गुरुवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होती है। कहा जाता है कि मजार पर उन्हें विभिन्न समस्याओं से निजात दिलाने की सलाह दी जाती है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Share

यूपी भाजपा की नई टीम पर कब लगेगी फाइनल मुहर? दिल्ली में कुछ वीआईपी नामों पर फंसा पेंच

यूपी भाजपा की नई टीम को लेकर सर्वोच्च स्तर से अंतिम मुहर लगनी है। हालांकि अधिकांश नामों पर सहमति बन चुकी है लेकिन कुछेक वीवीआईपी मामलों पर फैसला होना अभी शेष है।

यहां पढ़ें पूरी खबर: यूपी भाजपा की नई टीम पर कब लगेगी फाइनल मुहर? दिल्ली में कुछ वीआईपी नामों पर फंसा पेंच

Share

ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने 15.11 कुंतल मादक पदार्थ नष्ट कराए

गोण्डा में ऑपरेशन दहन के तहत एनडीपीएस एक्ट के कुल 898 मुकदमों से संबंधित मादक पदार्थों को विनीत जायसवाल के पर्यवेक्षण में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति में मैजापुर स्थित औद्योगिक इकाई के इन्सीनेटर में नष्ट कराया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 41 करोड़ 60 लाख आंकी गई है। इस दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

Share

प्रॉपर्टी खरीदारों को झटका! लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में बढ़े सर्किल रेट, जानें इन इलाकों के नए दाम

लखनऊ के ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि जमीन खरीदना अब और महंगा हो गया है। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को सर्किल रेट में दोगुना से ज्यादा की वृद्धि की है। संशोधित दरें 4 जून से लागू हो जाएंगी।

यहां पढ़ें पूरी खबर: प्रॉपर्टी खरीदारों को झटका! लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में बढ़े सर्किल रेट, जानें इन इलाकों के नए दाम

Share

UP Weather: यूपी में भीषण गर्मी से राहत, आंधी-बारिश से 10 डिग्री कम हो सकता है पारा

यूपी के कई इलाकों में बदले मौसम ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत दी है। गुरुवार रात से तेज हवाएं चलने के साथ आसमान मौसम में बदलाव हो रहा है। अगले दो दिन में तेज हवा, बारिश संग कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना मौसम विभाग जता रहा है।

यहां पढ़ें पूरी खबर: यूपी में भीषण गर्मी से राहत, आंधी-बारिश से 10 डिग्री कम हो सकता है पारा

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तर प्रदेशUttar Pradesh News Live: हमीरपुर पुल हादसे में एक्शन शुरू, यूपी में जून से महंगी होगी बिजली