Uttar Pradesh News Live: लखनऊ में 8 स्कूलों को नोटिस, देवरिया को सीएम योगी ने दी 655 करोड़ की सौगात

Uttar Pradesh News Live: जौनपुर में जमीन पैमाइश से असंतुष्ट युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। 7 घंटे बाद अफसरों के सामने युवक की गिरकर मौत हो गई। वहीं, लखनऊ में ज्यादा फीस लेने वाले 8 नामी स्कूलों को नोटिस भेजा गया है। इसमें 5 लाख तक जुर्माने की चेतावनी दी गई है।

Uttar Pradesh News Live: लखनऊ में 8 स्कूलों को नोटिस, देवरिया को सीएम योगी ने दी 655 करोड़ की सौगात

Chief minister Yogi Adityanath has ordered strict action against stunt driving, overspeeding, drunk driving, overloaded vehicles, unsafe buses and illegal dumpers. (FILE PHOTO)

Srishti Kunj| लाइव हिन्दुस्तान,लखनऊ |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

Uttar Pradesh News Live: जौनपुर में भूमि की पैमाइश से असंतुष्ट होकर एक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन ने उसे समझाया। लेकिन सात घंटे बाद ही वह अफसरों के सामने ही टावर से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

लखनऊ में ज्यादा फीस लेने वाले आठ निजी स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही 5 लाख रुपये तक जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी गई है। डीएम अध्यक्षता में जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक हुई। जिसमें बच्चों से तय मानक से ज्यादा फीस लेने वाले स्कूलों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई।

लंबित मुकदमे के आधार पर नियुक्ति नहीं रोकी जा सकती’

हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सेवा सम्बंधी एक मामले में निर्णय देते हुए, स्पष्ट किया है कि लंबित आपराधिक मामलों को हर स्थिति में सरकारी नौकरी से वंचित करने का आधार नहीं बनाया जा सकता। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि यदि अभ्यर्थी किसी मामले में किशोर घोषित हो चुका हो अथवा किसी मुकदमे में पुलिस अंतिम रिपोर्ट लगा चुकी हो, तो ऐसे आपराधिक मामलों के आधार पर उसकी नियुक्ति रोकना न्यायोचित नहीं है। यह आदेश न्यायमूर्ति श्री प्रकाश सिंह की एकल पीठ ने अंबेडकरनगर निवासी सुशील त्रिपाठी की याचिका पर पारित किया।

Share

किसी कीमत पर नहीं रुकने देंगे विकास का पहिया : योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी भी कीमत पर प्रदेश के विकास का पहिया रुकने नहीं देंगे। प्रदेश की सरकार समस्या नहीं, समाधान देने वाली है। उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व में पैदा हुए संकट के चलते बिटुमेन (तारकोल) को लेकर दिक्कत आ रही है। इसीलिए हमने इंटरलाकिंग व सीसी सड़कों के निर्माण का निर्देश दिया है। इससे थोड़ी लागत तो बढ़ेगी, लेकिन एक बार सड़क बनने पर 50 साल तक मरम्मत की जरूरत नहीं पड़ेगी। योगी, शुक्रवार को देवरिया में 655 करोड़ लागत की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 के बाद देश ने नए भारत का दर्शन किया। प्रधानमंत्री मोदी के विजन को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश की सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को प्राथमिकता दी, क्योंकि गति जितनी तेज होगी, विकास का लाभ भी लोगों को तेजी से मिलेगा। उहोंने सरकार की योजनाओं का जिक्र भी किया और सपा की सरकार के समय की अराजकता, गुण्डई की याद दिलायी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले जिस प्रदेश की पहचान अराजकता, माफिया, गुण्डागर्दी थी, वहां अब बेटियां, व्यापारी सुरक्षित हैं। अब कोई बेटियों से छेड़खानी करने की सोच नहीं सकता है। उन्होंने शिक्षकों, शिक्षामित्रों व रसोइयों को कैशलेश इलाज की सुविधा का जिक्र किया और कहा कि किसानों को 400 रुपये कुंतल गन्ना मूल्य दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कृषि मंत्री से कुशीनगर में बन रहे कृषि विश्वविद्यालय को अगले सत्र से शुरू करने की तैयारी करने को कहा।

Share

फौजी दादा की मौत छिपाकर 10 महीने तक पेंशन हड़पता रहा पोता, फिर ऐसे खुला राज

शामली के कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ीश्याम में एक पोते द्वारा अपने फौजी दादा की मृत्यु को छिपाकर करीब 10 माह तक पेंशन निकालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसने बैंक और विभाग को बिना सूचना दिए हर माह पेंशन की रकम निकालता रहा। इस मामले में शिकायत के बाद कार्रवाई की जाएगी।

पूरी खबर पढ़ें

Share

सपा सांसद इकरा हसन पर FIR; सड़क जाम करने और धरने पर पुलिस का ऐक्शन, जानें मामला

सहारनपुर में समर्थकों सहित धरना देने के मामले में कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इकरा हसन के अलावा 6 नामजद और 25 अज्ञात लोगों पर एफआईआर हुई है।

पूरी खबर पढें

Share

कारोबारी के घर 64 लाख का डाका; परिवार को बंधक बनाकर कैश और गहने ले गए बदमाश

बाराबंकी के देवा क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी के घर में घुसकर परिवार को बंधक बना लिया। बदमाश 12 लाख नकद और 52 लाख के जेवर लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई, पुलिस जांच में जुटी है।

पूरी खबर पढ़ें

Share

गर्मी की छुट्टियों में कटौती पर डिग्री कॉलेज के शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

गोंडा शहर के श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय शिक्षक संघ माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर द्वारा घोषित 25 दिन के ग्रीष्मकालीन अवकाश के विरोध में प्राचार्य कक्ष के सामने काली पट्टी बांध कर नारेबाजी की और अपना कड़ा विरोध जताया। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा मात्र 25 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है, जबकि यूजीसी विनियम के अनुसार 45 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने का प्रावधान है।

शिक्षक संघ के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय प्रशासन ने मनमानी रवैया अपनाते हुए मात्र 25 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया है ल। जून की भीषण झुलसती गर्मी में विश्वविद्यालय परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है। इससे छात्रों व प्राध्यापकगण को जानलेवा धूप-तपन और गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

Share

एवरेस्ट बेस कैंप फतह कर लौटीं जनपद की बेटियों का कलेक्ट्रेट में भव्य स्वागत

अदम्य साहस, कठिन परिश्रम व मजबूत इरादों के बल पर एवरेस्ट बेस कैंप फतह कर बलरामपुर जिले का नाम रोशन करने वाली बेटियों का शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य स्वागत किया गया। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त ने छात्राओं व प्रशिक्षक को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एवरेस्ट बेस कैंप फतह कर सम्मानित होने वाली कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पचपेड़वा की छात्रा नीलांशु, डीएवी इंटर कॉलेज की छात्रा प्रियंका उपाध्याय, कंपोजिट स्कूल रामनगरा की छात्रा प्रियंका प्रजापति तथा स्पोर्ट्स स्टेडियम की हैंडबाल प्रशिक्षक हिना खातून शामिल रहीं।

Share

बहराइच में हादसे में ट्रक पलटा, कड़ुआ तेल की मची लूट

बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र के रायबोझा में शुक्रवार को बहराइच लखीमपुर मार्ग पर ट्रक हादसे के बाद पलट गई। ट्रक में भरा कड़ुआ तेल गिरने लगा। आसपास के बाल्टी, बोतल अन्य बर्तन लेकर पहुंचे। बर्तन में तेल लेकर घर चले गए। जमकर तेल की लूट मची रही।

Share

पूर्वाचार्यों के संकल्प से भगवान को कथा श्रवण कराना है राम कुंज कथा मंडप का अभीष्ट

श्रीराम कुंज कथा मंडप अयोध्या का वह प्रमुख स्थान है जहां के पूर्वाचार्यों के संकल्प से यहां के पीठाधीश्वर महंत डा. रामानंद दास महाराज विराजमान भगवान को प्रतिदिन अलग-अलग कथा सुनाते हैं। उनका यह क्रम पिछले 30-35 सालों से चल रहा है। उनकी अनुपस्थिति में उनके शिष्य गण कथा सुनाते हैं। उनके गुरुदेव का भी यही संकल्प था। उन्होंने राम कुंज मंदिर में कथा मंडल का निर्माण कराया था। इसी परिसर में विशाल व आधुनिक कथा मंडप प्रेक्षागृह के रूप में निर्माण कराया है।

नवनिर्मित मंडपम में कथा का शुभारम्भ करते श्रीराम कुंज पीठाधीश्वर जगद्गुरु डा. रामानंद दास महाराज ने भगवान के स्वरूप का वर्णन करते हुए कहा कि "सच्चिदानंद रूपाय विश्वोत्पत्यादिहेतवे, तापत्रय विनाशाय श्री कृष्णाय वयं नम: "। अर्थात हम भगवान कृष्ण को नमस्कार करते हैं और उनकी महिमा गाते हैं, जो सत, चित व आनंद स्वरूप हैं । उन्होंने कहा कि भगवान ही ब्रह्मांड की रचना, पालन और विनाश के लिए उत्तरदायी है। उन्होंने बताया कि कथा और प्रवचन दो अलग-अलग हैं। प्रवचन वह है जिसमें अलग-अलग दृष्टांत जोड़ा जाए। प्रवचन का अधिकार सबको है लेकिन कथा का अधिकार सबको नहीं है। कथा का तात्पर्य क्रमवार है। उन्होंने कहा कि कथा में सांसारिक वार्तालाप निरर्थक है क्योंकि कथा संसार से वैराग्य उत्पन्न कर भगवान के प्रति अनुराग के लिए है।

Share

पंखा चलाने के बावजूद पसीना बह रहा

अयोध्या में गर्मी ने पसीने छुड़ा रखे हैं। पंखा चलाने के बावजूद पीसने की मौजूदगी शरीर मे बनी हुई है। घर से बाहर निकलने से लोग कतराने लगे हैं। छतों पर रखी टंकी का पानी तेज गर्म हो जा रहा है। नल खोलने पर गर्म पानी गिर रहा है जिसे छूने का मन भी नही कर रहा है। कुल मिलाकर गर्मी अपने शबाब पर है। दिन ही नही रातों को भी गर्मी परेशान किए हुए हैं। जिनके घर एसी या कूलर नही है उनकी रातें करवट बदलते हुए गुजर रही हैं। सुबह कुछ देर ही हवाओं का आनंद लिया जा सकता है। सात बजते ही घर के बाहर झांकने तक का मन नहीं कर रहा है क्योंकि तेज धूप आंखों में चुभ रही है। इसीलिए सुबह लोग उठकर जल्दी से अपने जरूरी काम को निपटा रहे हैं।

Share

जमीन पैमाइश से असंतुष्ट युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ा, 7 घंटे बाद अफसरों के सामने गिरकर मौत

जौनपुर में भूमि की पैमाइश से असंतुष्ट होकर एक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन ने उसे समझाया। लेकिन सात घंटे बाद ही वह अफसरों के सामने ही टावर से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

पूरी खबर यहां पढ़ें: जमीन पैमाइश से असंतुष्ट युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ा, 7 घंटे बाद अफसरों के सामने गिरकर मौत

Share

लखनऊ में ज्यादा फीस लेने वाले 8 नामी स्कूलों को नोटिस, 5 लाख तक जुर्माने की चेतावनी

लखनऊ में ज्यादा फीस लेने वाले आठ निजी स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही 5 लाख रुपये तक जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी गई है। डीएम अध्यक्षता में जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक हुई। जिसमें बच्चों से तय मानक से ज्यादा फीस लेने वाले स्कूलों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई।

पूरी खबर यहां पढ़ें: लखनऊ में ज्यादा फीस लेने वाले 8 नामी स्कूलों को नोटिस, 5 लाख तक जुर्माने की चेतावनी

Share

महिला अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग,मची अफरा-तफरी

अयोध्या जिला महिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। गैलरी के ऊपर से गुजर रहे विद्युत तार में अचानक स्पार्किंग होने से आग भड़क उठी, जिससे पूरी तीसरी मंजिल धुएं से भर गई। इसी मंजिल पर 50 बेड का सर्जिकल वार्ड संचालित है, जहां लगभग 95 प्रतिशत बेड पर मरीज भर्ती थे।

आग लगते ही वार्ड में भर्ती महिलाएं अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर घबराहट में बाहर की ओर भागने लगीं। सूचना मिलते ही जिला अस्पताल और महिला अस्पताल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। अस्पताल कर्मचारियों ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया।

Share

हमलावर भतीजे ने चाचा को पट पटक कर पीटा, बेहोश

बहराइच में एक कलयुगी भतीजे ने अचानक अपने अधेड़ चाचा पर लातत मुक्के की बरसात कर दी। उसे पटक पटक कर बेरहमी से पीटा। उसकी तब तक धुनाई की। जब तक अधेड़ बेहोश नही हुआ। बेहोशी आने पर उसे मृत समझ भतीजा फरार हो गया। घायल बेहोश को मोतीपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

मोतीपुर थाने के मिहीपुरवा के तमोलीपुरवा निवासी राजकुमार (65) पुत्र बाबू लाल गुरूवार शाम अपने घर के बरामदे में बैठा था। इसी दौरान उसका भतीजा पहुंचा और कुछ दोनों के बीच कहासुनी हुई। अचानक भतीजे ने राजकुमार पर घूंसा व लात की बौछार कर दी। यही नही उसने अधेड़ को पटक कर जमकर पीटा। अधेड़ के बेहोश होने पर उसे मरा जानकर भतीजा फरार हो गया।

Share

एम्बुलेंस ने बालिका को कुचला, मौके पर मौत

श्रावस्ती में मल्हीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटना के मजरा वीरगंज बैरियर चौराहा निवासी मेराज अहमद के लड़की की शादी होनी थी बारात गुरुवार शाम को बहराइच जनपद के रिसिया थाना क्षेत्र ग्राम भगतापुर से आयी हुई थी। देर शाम को निकाह भोजन चल रहा था वही बारातियों में से तीन वर्षीय बालक सैफुल्लाह पुत्र मुनीर अचानक रोड पर आ गया।

मल्हीपुर बैरियर चौराहे की तरफ से सीएचसी मल्हीपुर की तरफ जा रही एम्बुलेंस तेज रफ़्तार से बालक को रोंदते हुए भाग कर सीएचसी पर एम्बुलेंस को छोड़कर चालक भाग गया । घटना स्थल पर ही बालक की मृत्यु हो गयी। कस्बा उपनिरीक्षक नदीम खान पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सीएचसी मल्हीपुर में शव को रखा गया है।

Share

बाइक में टक्कर मार श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क किनारे खंती में पलटी, एक की मौत

सीतापुर में संदना के बरगदिया इलाके में शुक्रवार को एक निजी बस बाइक सवार दंपति को टक्कर मार सड़क किनारे खंती में पलट गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बस में सवार 20 से अधिक लोग चोटिल हो गए। जिसमें से ड्राइवर समेत तीन लोग बस में ही फंस गए। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी जेसीबी की मदद से बस की बॉडी काटकर तीनों घायलों को बाहर निकालने के प्रयास कर रहे हैं। बस में 45 लोग थे। सभी लोग आंध्र प्रदेश से नैमिषारण्य दर्शन करने आए थे। हादसे के समय नैमिषारण्य दर्शन कर अयोध्या जा रहे थे।

आंध्र प्रदेश के पलनादू से 45 श्रद्धालु बस से यूपी दर्शन के लिए निकले थे। शुक्रवार सुबह सभी लोग लखनऊ से नैमिषारण्य पहुंचे थे। नैमिषारण्य धाम में दर्शन करने के बाद सभी लोग अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे। बस संदना के बरगदिया स्थित पुलिया के पास पहुंची ही थी तभी सामने से आ रहे बाइक सवार दंपति से टक्कर हो गई। टक्कर से बाइक सवार संदना के मिरकापुर निवासी ओमप्रकाश (50) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठी पत्नी गंभीर रूप से चोटिल हो गए।

Share

किशोर से छेड़छाड़ में पाक्सो एक्ट में केस दर्ज

गोंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाने पर तहरीर देकर अपनी 15 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

महिला के अनुसार बुधवार दोपहर उनकी 15 वर्षीय बेटी घर में स्नान कर रही थी। छपिया थानाक्षेत्र निवासी रिश्तेदारी में आया किशोर नहाते समय ताक-झांक रहा था। इसके बाद किशोरी के खेत की ओर जाने पर आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और अश्लील बातें करने लगा। पीड़िता ने किसी तरह खुद को छुड़ाकर घर भाग आई और घटना की जानकारी को दी। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Share

अज्ञात पिकअप की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत

अम्बेडकरनगर जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटनाओं में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। ताजा मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के उकरा गांव के पास का है। जहां देर रात अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जाता है कि दोनों युवक घर वालों के मना करने के बाद भी किसी काम से अकबरपुर गए थे और देर रात वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उकरा गांव के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में अंकित यादव (20) पुत्र नंदलाल निवासी महमूदपुर, थाना इब्राहिमपुर तथा शिवांशु सिंह (18) पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी डाढ़ी, थाना इब्राहिमपुर की मौके पर ही मौत हो गई।

Share

बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, हाईवे किया जाम

गोण्डा शहर में लगातार बढ़ रही बिजली कटौती के खिलाफ गुरुवार रात को लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। नाराज उपभोक्ताओं ने लखनऊ-गोंडा हाईवे स्थित अंबेडकर चौराहे पर जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आपूर्ति व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई। अचानक लगे जाम से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया।

स्थानीय लोगों का आरोप था कि पिछले कई दिनों से शहर में बेहिसाब बिजली कटौती की जा रही है। हालात यह हैं कि 24 घंटे में मुश्किल से 14 घंटे भी ढंग से बिजली नहीं मिल पा रही। बार-बार हो रही ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज और घंटों की कटौती से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भीषण गर्मी में बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने कहा कि शिकायतों के बावजूद विभागीय अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा।

Share

नकाबपोश डकैतों ने सर्राफा परिवार को बंधक बना कर लूटे नकदी समेत 52 लाख के आभूषण

बाराबंकी में देवा थाना क्षेत्र के ग्वारी गांव में गुरुवार देर रात असलहाधारी नकाबपोश बदमाशों ने एक सर्राफा कारोबारी के घर पर धावा बोल दिया। मकान का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे बदमाशों ने परिवार को बंधक बना लिया। परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन छीन लिए और विरोध कर रहे परिवार के सदस्यों को मारपीट कर घायल कर दिया।

इस दौरान तमंचे से आतंकित कर 12 लाख रुपये नकद समेत 52 लाख रुपये के आभूषण लूट कर बदमाश फरार हो गए। डकैती की इस वारदात से इलाके में दहशत व्याप्त हो गया है। जानकारी होने पर सुबह पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए प्रयास तेज कर दिया।

Share

काली पट्टी बांधकर सीएचओ का विरोध,तीन माह से वेतन नहीं

बहराइच जिले के समस्त कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) ने शुक्रवार को हाथों में काली पट्टी बांधकर अपनी लंबित मांगों और पिछले तीन माह से वेतन भुगतान न होने के विरोध में ऑनलाइन कार्यों का सामूहिक बहिष्कार किया।

विरोध प्रदर्शन के बावजूद सीएचओ अपने-अपने आयुष्मान आरोग्य मंदिर (एएएम) पर डटे रहे और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन नियमित रूप से करते रहे, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।सीएचओ कर्मचारियों का कहना है कि लगातार तीन माह से वेतन न मिलने के कारण आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। परिवार के खर्च, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना कठिन होता जा रहा है।

Share

गोकशी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

सुलतानपुर में अखंडनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस और गोकश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जौनपुर का एक शातिर बदमाश मोहम्मद अनवर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

पुलिस को 22 मई की सुबह करीब 4 बजे सूचना मिली थी कि गोकशी से जुड़े कुछ आरोपी ग्राम रायपुर क्षेत्र में आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर अखंडनगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी का प्रयास किया।

पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

Share

सड़क किनारे खेल रही मासूम को पिकअप ने रौंदा

सीतापुर में पिसावां के वजीरनगर में गुरुवार रात सड़क किनारे खेल रही मासूम को तेज रफ्तार पिकअप चालक ने रौंद दिया। हादसे में मासूम की मौत हो गई। बच्ची की चीख पुकार सुन पास में ही मौजूद मां शोर मचाते हुए दौड़ी लेकिन तब तक पिकअप चालक फर्राटा भरते हुए भाग निकला।

वजीरनगर निवासी लक्ष्मी गुरुवार रात करीब आठ बजे अपनी करीब दो वर्षीय बेटी को लेकर खेत गई थी। वह बेटी को सड़क किनारे पेड़ के नीचे छोड़कर कुछ दूर आगे चली गई। मासूम सड़क किनारे खेल रही थी। इस बीच अब्दीपुर की तरफ से आए तेज रफ्जार पिकअप ने मासूम को रौंद दिया। बच्ची की चीख पुकार सुन लक्ष्मी दौड़ी लेकिन तब तक पिकअप चालक भाग निकला।

Share

माइनर में आई दरार के बाद भरभराकर कटी नहर

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के तेजवापुर ब्लॉक इलाके के सबलापुर गांव में गुरुवार देर रात गजपतिपुर माइनर अचानक भरभराकर कट ग ई। जिसके चलते किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। माइनर का तेज बहाव पानी खेतों में घुस गया। जिससे लगभग 30 बीघा भूमि जलमग्न हो गई। उसमें लगी मक्का व उरद की फसल डूबकर खराब हो गई। । अचानक माइनर कटने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। किसान पूरी रात पानी रोकने के प्रयास में जुटे रहे।

देहात कोतवाली के सबलापुर गांव में चेतराम वर्मा के खेत के पास से गुजर रही माइनर गुरूवार देर रात अचानक कट गई। देखते ही देखते पानी आसपास के खेतों में फैल गया और कई किसानों की तैयार हो रही फसलें जलभराव की चपेट में आ गईं। किसानों ने अपने स्तर पर मिट्टी डालकर और पानी का बहाव रोकने का प्रयास किया, लेकिन तेज दबाव के चलते सफलता नहीं मिल सकी।

Share

बस डंपर से टकराते ही बनी आग का गोला

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में थाना मटसेना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक बस आगे चल रहे बालू से भरे डंपर से टकरा गई। हादसा होते ही बस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। जिससे बस आग का गोला बन गई। हादसे में बस में सवार 3 दर्जन के करीब यात्री झुलस गए।

हादसे की सूचना पर कई थानों के फोर्स के साथ ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने सभी घायलों को फतेहाबाद, शिकोहाबाद अस्पताल में भर्ती कराया जहां सभी की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। एक घायल एक युवती का शिकोहाबाद में इलाज चल रहा है।

Share

जनगणना 2027: यूपी में आज से गिने जाएंगे मकान, परिवार-संपत्ति से जुड़े 33 सवालों के देने होंगे जवाब

यूपी में आज से मकानों को गिनने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। जबकि इंसानों की गिनती दूसरे चरण यानी अगले साल फरवरी में होगी। जनगणना के लिए नियुक्त प्रगणक घर-घर जाएंगे और लोगों से 33 सवाल पूछेंगे। इन सवालों के जवाब को प्रगणक मोबाइल एप्लीकेशन पर फीड करेंगे।

पूरी खबर यहां पढ़ें: जनगणना 2027: यूपी में आज से गिने जाएंगे मकान, परिवार-संपत्ति से जुड़े 33 सवालों के देने होंगे जवाब

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तर प्रदेशUttar Pradesh News Live: लखनऊ में 8 स्कूलों को नोटिस, देवरिया को सीएम योगी ने दी 655 करोड़ की सौगात