Hindi NewsUP NewsUttar Pradesh Education Service Selection Commission to get new chairman soon, Yogi cabinet decision
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष, योगी कैबिनेट फैसला

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष, योगी कैबिनेट फैसला

संक्षेप:

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को जल्द नया अध्यक्ष मिलेगा। मंगलवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिए मंजूरी दे दी गई। इस पद पर एक वरिष्ठ पूर्व आईपीएस अधिकारी को लाए जाने की चर्चा है।

Nov 11, 2025 11:01 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को जल्द ही नया अध्यक्ष मिल सकता है। इसके लिए आयोग के अध्यक्ष पद पर चयन के लिए पात्रता को विस्तारित किया गया है। अब राज्य सरकार में प्रमुख सचिव या उसके समकक्ष पद पर होने या इस पद पर रह चुके व्यक्ति को भी अध्यक्ष बनाया जा सकेगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग अधिनियम-2023 में संशोधन के प्रस्ताव को मंगलवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिए मंजूरी दे दी गई। इस पद पर एक वरिष्ठ पूर्व आईपीएस अधिकारी को लाए जाने की चर्चा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अब यह उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (संशोधन) अध्यादेश-2025 कहलाएगा। दरअसल, पहले इस अध्यादेश में आयोग के अध्यक्ष पद के लिए अर्हता भारतीय प्रशासनिक सेवा का सदस्य हो या रहा हो और राज्य सरकार में प्रमुख सचिव का पद या उसके समकक्ष पद धारण किया हो। इसी के साथ वह या तो विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय का कुलपति हो या रहा हो या किसी विश्वविद्यालय का कम से कम 10 वर्ष से आचार्य हो या रहा हो और जिसके पास कम से कम तीन वर्ष का प्रशासनिक अनुभव हो, थी।

अब इसमें संशोधन करते हुए, भारतीय प्रशासनिक सेवा का सदस्य हो या रहा हो और राज्य सरकार में प्रमुख सचिव का पद या उसके समकक्ष धारण किया हो, के स्थान पर राज्य सरकार में प्रमुख सचिव का पद या उसके समकक्ष पद पर हो या रहा हो, प्रतिस्थापित किया गया है।

गोरखपुर के अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम के निर्माण व बढ़ी दरों को भी मंजूरी

गोरखपुर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों के लिए एक अत्याधुनिक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण कार्य को ईपीसी मोड पर कराए जाने तथा एल-1 ठेकेदार की विभागीय दरों से अधिक दर पर निविदा स्वीकृत को भी हरी झंडी मिल गई है। नियोजन विभाग के इस प्रस्ताव को भी मंगलवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिए मंजूरी दे दी गई।

ये भी पढ़ें:योगी सरकार की नई व्यवस्था से और आसान होगी जमीनों की रजिस्ट्री, जानें कैसे
ये भी पढ़ें:गुड न्यूज: इस बार OTS में मूल बकाए में भी राहत, बिजली उपभोक्ता जानें कब से शुरू
Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |