अमेरिका-ईरान युद्ध अपनी जगह, यहां शाम के सुरूर के ‘धुरंधर’ रोज खोल रहे ‘हॉर्मुज़’

Ajay Singh अजय श्रीवास्तव, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

वर्तमान में इसके नाम का पूर्वांचल के शौकीनों में भी बड़ा क्रेज है। 18 साल पुराना संस्करण एक प्रीमियम श्रेणी का पेय खाड़ी क्षेत्र में तनाव के कारण भी चर्चा में है। अभी विदेशों से मंगाई जाने वाली शराब को लेकर दिक्कत है। लेकिन शौकीन इसे स्वाद और क्रेज के चलते मंगा रहे हैं।

अमेरिका-ईरान युद्ध अपनी जगह, यहां शाम के सुरूर के ‘धुरंधर’ रोज खोल रहे ‘हॉर्मुज़’

UP News: अमेरिका--इजइजरायल और ईरान के बीच तनाव से बढ़ रहे तेल संकट के बीच फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच स्थित होर्मुज जलडमरूमध्य सुर्खियों में है। तो वहीं धुरंधर फिल्म भी विभिन्न वजहों से चर्चा के बीच कमाई के नये रिकार्ड बना रही है। लेकिन ‘हॉर्मुज़’ और ‘धुरंधर’, शराब के शौकीनों के बीच शाम के सुरूर को लेकर भी सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर रहे हैं कि तेल और गैस लेकर आ रहे जहाजों के लिए होर्मुज स्ट्रेट (फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच स्थित एक अत्यंत संकरा और महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग) भले ही नहीं खुल रहा हो लेकिन शराब के शौकीन शाम को हॉर्मुज़ सिंगल माल्ट (व्हिस्की) जरूर खोल रहे हैं।

हॉर्मुज़ सिंगल माल्ट स्कॉच व्हिस्की दुनिया भर में शराब के शौकीनों के बीच लोकप्रिय है। वर्तमान में इसके नाम का पूर्वांचल के शौकीनों में भी बड़ा क्रेज है। 18 साल पुराना संस्करण एक प्रीमियम श्रेणी का पेय खाड़ी क्षेत्र में तनाव के कारण भी चर्चा में है। वर्तमान में विदेशों से मंगाई जाने वाली शराब को लेकर दिक्कत है। लेकिन शौकीन इसे स्वाद और क्रेज के चलते मंगा रहे हैं।

Voice of UP

इसी तरह गोरखपुर के गीडा स्थित डिस्टिलरी प्लांट द्वारा लांच नई व्हिस्की धुरंधर की भी खूब चर्चा है। गोरखपुर की ज्यादातर शराब की सभी दुकानों में इसका डिस्प्ले किया गया है। दुकानदारों का कहना है कि नई व्हिस्की होने के चलते लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। इसकी कीमत भी सामान्य व्हिस्की से काफी कम है।

ऐसे ही कोविड के समय चर्चा में थी कोरोना बियर

यहां आपको याद दिलाएं तो कोरोना काल में भी अपने नाम की वजह से एक बियर चर्चा में आई थी। मैक्सिको की कोरोना बियर तभी से सुर्खियों में है। उस समय बहुत से लोग कोरोना बियर के नाम से चौंक जा रहे थे। हालांकि बियर का कोरोना वायरस से कोई संबंध नहीं है।

शराब के कारोबारियों की मानें तो कोविड काल के बाद से इस बियर की डिमांड में बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि स्पैनिश भाषा में कोरोना का अर्थक मुकुट होता है। बियर का लोगो भी सूर्य के प्रभामंडल से प्रेरित है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।