Hindi NewsUP NewsUrine bag in hand, bandage and plaster on head... patient left hospital for alcohol, went to liquor shop
हाथ में यूरिन बैग, सिर पर पट्टी और प्लास्टर... शराब की तलब लगी तो अस्पताल से ठेका पहुंचा मरीज

हाथ में यूरिन बैग, सिर पर पट्टी और प्लास्टर... शराब की तलब लगी तो अस्पताल से ठेका पहुंचा मरीज

संक्षेप:

यूपी के शाहजहांपुर में शराब की तलब का अजब मामला सामने आया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक हाथ में यूरिन बैग और माथे पर पट्टी बांधे ही अस्पताल से ठेके पर पहुंच गया और शराब खरीदकर पी। अधिकारी अब जांच की बात कह रहे हैं।

Oct 27, 2025 01:17 pm ISTYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी के शाहजहांपुर से चौंकाने वाला वीडिया सामने आया है। भीषण हादसे में घायल हुआ युवक हाथ में यूरिन बैग, सिर पर पट्टी और प्लास्टर बांधे ही अस्पातल से शराब के ठेके पर पहुंच गया। ठेके से शराब खरीदी और पास के ही हैंडपंप पर जाकर पानी ली और शराब पी। इसके बाद चुपचाप दोबारा अस्पताल पहुंचा और अपने बेड पर जाकर सो गया। गंभीर हालत में मरीज का अकेले अस्पताल से निकलना और शराब ठेके पर जाकर वापस आने का वीडियो वायरल हुआ तो अस्पताल के जिम्मेदारों तक भी पहुंचा। अब अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं।

आज तक के अनुसार पूरा मामला शाहजहांपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज का बताया जा रहा है। थाना निगोही क्षेत्र के रहने वाले विपिन का दो दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल पर वार्ड में भर्ती कराया गया था। इसी बीच विपिन वार्ड में कर्मचारी और अपने परिवार को चकमा देकर बाहर निकल गया और ठेके पर जाकर उसने शराब खरीदी। फिर पास के ही हैंडपंप से पानी लेकर शराब पी और बची हुई शराब की बोतल उसने जेब में रख ली।

विपिन की मां का कहना है कि बेटे का कुछ दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था तब से अस्पताल में भर्ती है। उसका दिमाग काम नहीं करता। पत्नी भी महीने भर अस्पताल में भर्ती रही। आखिर में कैंसर से उसकी मौत हो गई। अब बेटे ने ऐसी हरकत कर दी है कि हम क्या बताएं. बहुत परेशान हैं।

इस मामले में राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रचार्य राजेश कुमार ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि यह वीडियो संज्ञान में आया है। इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहना संभव होगा। फिलहाल, मरीज का मेडिकल कॉलेज से निकलकर और शराब खरीद कर पीना मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था सवाल उठा रहा है।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर हैं। 

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
;;
;