Hindi NewsUP NewsUP-TET candidates Relief, Yogi Adityanath decision, TET application fees will not increase
योगी सरकार ने UP-TET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, नहीं बढ़ेगा टीईटी आवेदन शुल्क

योगी सरकार ने UP-TET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, नहीं बढ़ेगा टीईटी आवेदन शुल्क

संक्षेप:

उत्तर प्रदेश के लाखाें युवाओं के लिए राहत की खबर है। टीईटी आवेदन शुल्क नहीं बढ़ेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की और से इस संबंध में अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।

Sun, 21 Sep 2025 05:25 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश के टीईटी के लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर आई है। योगी सरकार ने टीईटी आवदेन शुल्क नहीं बढ़ाने का फैसला लिया। इस बार परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का आवेदन शुल्क नहीं बढ़ाया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की और से इस संबंध में अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से टीईटी का आवेदन शुल्क बढ़ाने की तैयारी की जा रही थी। आयोग की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा गया था। इसकी जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ने तुरंत संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई। अफसरों को कड़े निर्देश दिए। आदेश दिया कि अभ्यर्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं डाला जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि परीक्षार्थियों की सुविधा सर्वोपरि है, किसी भी तरह की शुल्क वृद्धि नहीं होगी।

ये भी पढ़ें:शिक्षक अब नहीं करेंगे कोई प्रदर्शन, TET को लेकर योगी के इस आदेश के बाद किया ऐलान

बता दें कि अभी आवेदन शुल्क 600 रुपए है, जिसे बढ़ाने का प्रस्ताव था। शुल्क बढ़ाए जाने से लाखों अभ्यर्थियों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती। शुल्क नहीं बढ़ाए जाने के फैसले से इन लाखों लाखों अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली है। यही नहीं आयोग की ओर से अगले वर्ष 29 और 30 जनवरी को टीईटी के आयोजन का प्रस्ताव रखा गया है। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम योग्यता बीएड या डीएलएड जैसी डिग्रियां तय है। मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट कोर्ट ने बीते दिनों कक्षा एक से कक्षा आठ तक के शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने का आदेश दिया है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |