यूपी में तिरंगा यात्रा में जय श्रीराम के नारे लगाने पर बवाल, शिक्षक-कर्मचारी और ABVP कार्यकर्ता आमने-सामने

बाराबंकी
Follow us on Google News
share

बाराबंकी में तिरंगा यात्रा के दौरान जय श्रीराम का नारा लगाने को लेकर शुक्रवार को पीजी कॉलेज रामनगर में शिक्षक-कर्मचारी और एबीवीपी कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। नारेबाजी को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

barabanki news
बाराबंकी में बवाल

Barabanki News: यूपी के बाराबंकी में तिरंगा यात्रा के दौरान जय श्रीराम का नारा लगाने को लेकर शुक्रवार को पीजी कॉलेज रामनगर में शिक्षक-कर्मचारी और एबीवीपी कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। नारेबाजी को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। प्राचार्य कक्ष के सामने दोनों पक्षों के भिड़ने से कॉलेज में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। बाद में पूर्व चेयरमैन, एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री और वार्ड सभासद समेत अन्य लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों में सुलह-समझौता करा दिया। हालांकि, घटना के बाद कॉलेज का माहौल तल्ख बना हुआ है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ता ने पुलिस से आरोप लगाया कि शुक्रवार को कार्यकर्ताओं की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। तिरंगा यात्रा के दौरान किसी छात्र ने जय श्रीराम का नारा लगा दिया। आरोप है कि कॉलेज के एक शिक्षक ने जय श्रीराम का नारा रैली में लगाने से मना किया। इसके बाद जब रैली पीजी कॉलेज परिसर में पहुंची तो इसी बात को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं और कॉलेज स्टाफ के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मामला सुलझने के बजाय बढ़ता गया और कॉलेज कर्मचारी व एबीवीपी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व चेयरमैन, एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री और वार्ड सभासद भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों को बैठाकर वार्ता कराई गई। दोनों पक्षों के बीच लिखित सुलह-समझौता हो गया।

एसडीएम बोलीं, बाहरी अराजक तत्वों से हुई थी कहासुनी

इस संबंध में एसडीएम आकांक्षा गुप्ता ने बताया कि पीजी कॉलेज कर्मचारियों और कुछ बाहरी अराजकतत्वों के बीच कहासुनी हुई थी। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच सुलह करा दी गई है।

प्राचार्य बोले, गलतफहमी की वजह से हुई बातचीत

प्राचार्य डॉ. कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना का बैनर लगाने और जय श्री राम के नारे को लेकर गलतफहमी की वजह से कुछ बातचीत हो गई थी। कुछ बाहरी अराजकतत्व आ गए थे। दोनों पक्षों ने आपस में सुलह समझौता कर लिया है। अब कोई बात नहीं है।

तिरंगा यात्र के दौरान आपस में भिड़े भाजपाई

वहीं दूसरी दो दिन पहले सुलतानपुर में भी तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपाई आपस में ही भिड़ गए थे। तय मार्ग से पहले ही यात्रा को घुमवा देने पर नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उनके समर्थक जिला महामंत्री का वाहन रोककर उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे। तय मार्ग पर यात्रा पूरी न होने से वीर अब्दुल हमीद पार्क के पास नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा की गई व्यवस्था धरी की धरी रह गई थी।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsतिरंगा यात्रा में जय श्रीराम के नारे लगाने पर बवाल, दो पक्षों में मारपीट