खेती सस्ती करने को योगी सरकार सब्सिडी पर दे रही कृषि यंत्र, ऑनलाइन आवेदन कर ऐसे उठाएं लाभ

Srishti Kunj
share

यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार किसानों के कल्याण को नित नए कदम उठा रही है। उत्पादन अधिक और लागत कम के लिए किसानों के लिए योगी सरकार योजना लाई है जिसके तहत अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अनुदान प्राप्त करने के लिए 12 जुलाई तक www.agridarshan.up.gov.in पर आवेदन कर सकेंगे।

खेती सस्ती करने को योगी सरकार सब्सिडी पर दे रही कृषि यंत्र, ऑनलाइन आवेदन कर ऐसे उठाएं लाभ

यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार उत्पादकता बढ़ाने और किसानों पर बोझ कम करने के लिए कृषि ड्रोन और मशीनरी की खरीद पर सब्सिडी दे रही है। इसके लिए आवेदन ऑनलाइन www.agridarshan.up.gov.in पर किए जा रहे हैं। 12 जुलाई तक ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं। यूपी सरकार के एक बयान में शनिवार को कहा गया कि पोर्टल पर योजना और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी भी है। कृषि यंत्रों को सब्सिडी पर लेने के लिए किसानों को अपना ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर “किसान कॉर्नर” के तहत “यंत्र बुकिंग आरंभ” (उपकरण बुकिंग प्रारंभ) पर क्लिक करके करना होगा।

ऑनलाइन आवेदन

किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने के लिए www.agridarshan.up.gov.in पर आवेदन करना होगा। बुकिंग 27 जून से प्रारंभ हुआ है, जो 12 जुलाई तक चलेगा। पोर्टल पर किसान कॉर्नर के अंतर्गत यंत्र बुकिंग प्रारंभ पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यंत्रों के विवरण, यंत्र बुकिंग व अनुदान प्रक्रिया से संबंधित जानकारी भी इसी पोर्टल पर उपलब्ध होगी।

Voice of UP

कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पर मिलेगा लाभ

कृषि विभाग द्वारा संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन, मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेज्ड्यू व अन्य योजना के हाईटेक हब फॉर कस्टम हायरिंग, कस्टम हायरिंग सेंटर, फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना, कृषि ड्रोन, फसल अवशेष प्रबंधन के प्रमुख कृषि यंत्र व कृषि रक्षा उपकरण इत्यादि पर अनुदान प्रदान किया जा रहा है।

इन कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ प्राप्त कर सकेंगे कृषक

कृषि विभाग के मुताबिक हाईटेक हब फॉर कस्टम हायरिंग, कस्टम हायरिंग सेंटर, फॉर्म मशीनरी बैंक, किसान ड्रोन, कंबाइन हार्वेस्टर विद सुपर एसएमएस, न्यूमेटिक प्लांटर, मेज सेलर, पॉपिंग मशीन, बैच ड्रायर, थ्रेसिंग फ्लोर, स्मॉल गोदाम, ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट/ मिनी एक्सट्रैक्शन यूनिट, शुगर केन सेटलिंग प्लांटर, शुगर केन पॉवर वीडर/इंटर रो कम इंट्रा रो वीडर (पीटीओ ऑपरेटेड) एवं अन्य कृषि यंत्रों पर अनुदान प्रदान किया जा रहा है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।