UP Weather: यूपी में बारिश रुकते ही सता रही उमस भरी गर्मी, तापमान ने पकड़ी रफ्तार
मानसूनी बारिश में ब्रेक लगेगा। इसकी शुरुआत रविवार से हो जाएगी। बुधवार तक छिटपुट के बाद यूपी में लंबा ब्रेक लग जाएगा। कई इलाकों में रविवार से ही बारिश पर विराम लग जाएगा। शनिवार को मौसम शुष्क रहा। इससे फिर गर्मी शुरू हो गई है। धीरे-धीरे यह उमस भरी गर्मी में बदल जाएगी।

यूपी के कई शहरों में चार दिनों तक हुई झमाझम बारिश के बाद शनिवार को राहत मिली। सुबह तेज धूप निकली और दोपहर में उमस बढ़ गई। रात में भी उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे। शनिवार को अधिकतम तापमान में 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
आसमान में छाए रहेंगे बादल छिटपुट बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार बरेली समेत कई इलाकों में सुबह आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन 11 बजे के बाद निकली धूप से तापमान में इजाफा होगी वहीं गर्मी-उमस से लोग बेहाल हो उठेंगे। शनिवार को उमस ने लोगों को खूब सताया। आसमान में काले बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई।
दिन में अधिकतम तापमान 35 और रात में न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले चार-पांच दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और खंडित वर्षा के अधिक आसार हैं। शनिवार को गर्मी के साथ ही उमस का असर अधिक रहा। खासकर दोपहर में हल्की धूप निकलने के साथ ही उमस से लोग परेशान हो उठे।
भारी बारिश की संभावना नहीं
वर्तमान में ट्रफ लाइन उत्तर प्रदेश की उत्तरी सीमा छूते हुए गुजर रही है। ऊपरी जोन में पांच परिसंचरण कार्य कर रहे हैं। इससे कम दबाव का क्षेत्र तो बना है लेकिन नमी लगातार कम होने से बादलों के बनने की प्रक्रिया बंद हो जाने से बारिश के आसार सीमित हो गए हैं। छिटपुट बादलों के कारण बारिश का सिलसिला बना रहेगा लेकिन मानसून की सक्रियता पर ब्रेक लग जाएगा। सीएसए के मौसम तकनीकी कृषि अधिकारी अजय मिश्रा का कहना है कि हाल फिलहाल भार बारिश की संभावना नहीं है। छिटपुट बारिश कभी भी हो सकती है। प्रदेश के पूर्वी के कुछ जनपदों में ही अलर्ट रहेगा।
मानसूनी बारिश पर ब्रेक फिर सताएगी तेज गर्मी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश के पश्चिम में पूरी तरह ब्रेक लग गया है। पूर्वी में 15 जुलाई तक छिटपुट बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार रविवार को कानपुर छोड़ 13 जनपदों, सोमवार को 09 जनपदों, मंगलवार को 14 जनपदों और बुधवार को 08 जनपदों में ही बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद पूरे पूर्वी यूपी में बारिश थम जाएगी।
कानपुर में पिछले 72 घंटों से सक्रिय मानसून ठंडा पड़ गया है। शनिवार सुबह 08:30 बजे तक चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) में 02.8 मिमी लेकिन एयरफोर्स वेदर स्टेशन में 25.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। सीएसए में शुक्रवार-शनिवार को कुल 38 मिमी और एयरफोर्स में 98.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।
लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।
और पढ़ें

