UP Rain : यूपी में फिर उमस भरी गर्मी ने सताया, पश्चिम से लेकर पूरब तक जानें मौसम का हाल
UP Rain : यूपी में फिर उमस भरी गर्मी ने सता रखा है। मौलम विभाग के अनुसार अभी दो दिन और उमस और गर्मी झेलनी पड़ेगी। रविवार से मौसम बदलने के आसार हैं। कई इलाकों में बारिश की संभावना है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी।

छह दिनों से शुष्क मौसम और कुछ हिस्सों में हो रही हल्की बारिश से गर्मी की मार और बढ़ गई है। बुधवार को मेरठ सहित वेस्ट यूपी में तेज धूप के साथ उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मेरठ में दिन-रात का तापमान क्रमश: 36.9 एवं 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मंगलवार रात मेरठ के कुछ हिस्सों में आठ मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई जबकि अधिकांश हिस्से सूखे रहे।
बुधवार को भी मवाना क्षेत्र के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश हुई जबकि शहर पूरी तरह से शुष्क रहा। मौसम विभाग के अनुसार 18 जुलाई तक पूरे क्षेत्र में छुटपुट बारिश का दौर ही जारी रहने की उम्मीद है, लेकिन 19 से 21 जुलाई तक वेस्ट यूपी में एकबार फिर से अच्छी बारिश होने के आसार हैं।
उमस ने किया हाल-बेहाल, आज से माहौल बदलने की संभावना
वहीं, वाराणसी जिले समेत पूरब में बुधवार को उमस चरम पर रही। सुबह 8 बजे के बाद से आधी रात तक तीखी धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान दिखे। मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को हल्की बारिश से माहौल बदलेगा। मानसूनी बादलों के 17 जुलाई से सक्रिय होने जबकि 18 से 21 जुलाई के बीच तेज वर्षा की संभावना है। इस अवधि में 19 एवं 20 जुलाई को भारी वर्षा का अलर्ट जारी हुआ है।
बुधवार सुबह पांच बजे से लगभग साढ़े छह बजे तक काले बादल देख लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत की उम्मीद हुई, उस अवधि में तेज ठंडी हवा भी चल रही थी लेकिन शहर के कई हिस्सों में बूंदाबादी कराते हुए बादल निकल गए। इसके बाद पूरे दिन धूप और उमस बरकरार रही। सुबह वातावरण में 89% नमी शाम को 63 % रह गई थी। बुधवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री एवं न्यूनतम 27.5 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण 17 जुलाई से मानसूनी सक्रियता बढ़ेगी।
अषाढ़ शुक्ल पक्ष प्रतिप्रदा उमस, गर्मी, बारिश के साथ आई। कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों हल्की बारिश के कारण बढ़ी उसम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। मौसम के उतार-चढ़ाव उमस बढ़ गई। जिससे लोग बेचैन हो उठे। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों घने बादल छाए रहने से बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिन गर्मी रहेगी इसके बाद राहत के आसार हैं।
लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।
और पढ़ें

