Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़up weather Update rainfall in some parts of UP temperature will drop strong winds will blow

UP Weather: यूपी के कुछ हिस्सों में हुई बारिश, गिरेगा तापमान, चलेंगी तेज हवाएं

  • UP Weather: यूपी के कई शहरों में सुबह-शाम ठिठुराने वाला मौसम दिन में गर्म हो जा रहा। वहीं बीते 24 घंटों के दौरान पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को तापमान में गिरावट आ सकती है। वहीं वेस्ट यूपी में कल से तेज हवाएं चलेंगी।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानFri, 24 Jan 2025 06:40 AM
share Share
Follow Us on
UP Weather:  यूपी के कुछ हिस्सों में हुई बारिश, गिरेगा तापमान, चलेंगी तेज हवाएं

UP Weather: यूपी में मौसम के तीनों रंग दिख रहे हैं। लखनऊ और कानपुर समेत मध्य यूपी के कई शहरों में सुबह-शाम ठिठुराने वाला मौसम दिन में गर्म हो जा रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। आगरा में 3.7 मिमी बारिश हुई। प्रयागराज सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दो दिन से मौसम हल्का गर्म था पर गुरुवार सुबह सर्दी लौट आई। घने कोहरे की वजह से 10 मीटर दूर भी कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा था। करीब आठ बजे तक दृश्यता ज्यादातर इलाकों में शून्य रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को तापमान में गिरावट आ सकती है। वहीं वेस्ट यूपी में कल से तेज हवाएं चलेंगी।

बौछारों से भीगे पश्चिम यूपी में कोहरा संभव फिर चलेंगी तेज हवाएं

पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ से मेरठ सहित वेस्ट यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बौछारें गिरी। दोपहर बाद पूरे क्षेत्र में उत्तर-पश्चिमी हवाओं की दस्तक शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को मेरठ में दिन-रात का तापमान क्रमश 23.5 एवं 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 3.8 एवं 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। हल्की बौछारों से गुरुवार को दिन-रात के तापमान में 1.5 एवं एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। मौसम विभाग के अनुसार मेरठ में गुरुवार सुबह तक 0.6 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार पांच फरवरी तक पहाड़ों पर किसी सशक्त पश्चिमी विक्षोभ के आसार नहीं है। ऐसे में आज कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है, लेकिन कल से तेज सर्द हवा चलने के आसार हैं। इससे कोहरे का असर खत्म हो जाएगा। सर्द हवाओं से रात का तापमान सात-आठ और दिन का 20-21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें:उत्तर भारत में फिर ठंड की वापसी, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा; UP में बारिश का अलर्ट
ये भी पढ़ें:यूपी में अभिभावकों को झटका, सरकारी माध्यमिक स्कूलों में महंगी होगी पढ़ाई

यूपी में मौसम के तीनों रंग दिख रहे हैं। लखनऊ और कानपुर समेत मध्य यूपी के कई शहरों में सुबह-शाम ठिठुराने वाला मौसम दिन में गर्म हो जा रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। आगरा में 3.7 मिमी बारिश हुई। प्रयागराज सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दो दिन से मौसम हल्का गर्म था पर गुरुवार सुबह सर्दी लौट आई। घने कोहरे की वजह से 10 मीटर दूर भी कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा था। करीब आठ बजे तक दृश्यता ज्यादातर इलाकों में शून्य रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को तापमान में गिरावट आ सकती है। वहीं वेस्ट यूपी में कल से तेज हवाएं चलेंगी।

बौछारों से भीगे पश्चिम यूपी में कोहरा संभव फिर चलेंगी तेज हवाएं

पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ से मेरठ सहित वेस्ट यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बौछारें गिरी। दोपहर बाद पूरे क्षेत्र में उत्तर-पश्चिमी हवाओं की दस्तक शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को मेरठ में दिन-रात का तापमान क्रमश 23.5 एवं 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 3.8 एवं 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। हल्की बौछारों से गुरुवार को दिन-रात के तापमान में 1.5 एवं एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। मौसम विभाग के अनुसार मेरठ में गुरुवार सुबह तक 0.6 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार पांच फरवरी तक पहाड़ों पर किसी सशक्त पश्चिमी विक्षोभ के आसार नहीं है। ऐसे में आज कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है, लेकिन कल से तेज सर्द हवा चलने के आसार हैं। इससे कोहरे का असर खत्म हो जाएगा। सर्द हवाओं से रात का तापमान सात-आठ और दिन का 20-21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

|#+|

पूर्वी यूपी में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होने लगी

पूर्वी यूपी में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होने लगी है। इसका असर आसमान में छाए कोहरे के घने बादलों पर दिखने लगा है। गुरुवार को कोहरे के बादल आंशिक रूप से छंट गए। दोपहर में सूरज निकला और कुछ देर बाद चटक धूप हो गई। इसके कारण दिन के तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम हुई है। ऐसे में गर्म हवाएं ऊपरी वायुमंडल में शिफ्ट होंगी। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। हालांकि, दोपहर में चटख धूप हो सकती है।

गोरखधाम दो तो वैशाली सुपरफास्ट एक घंटे लेट:

कोहरे के चलते गुरुवार को भी ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला जारी रहा। 12556 गोरखधाम दो और वैशाली सुपरफास्ट एक घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची। गोरखधाम एक्सप्रेस सुबह 9.50 बजे की बजाए 11.50 बजे गोरखपुर पहुंची। जबकि वैशाली सुबह 9.20 बजे की जगह शाम 10.30 बजे पहुंची।

अगला लेखऐप पर पढ़ें