UP Weather: यूपी में दो दिन आंधी-बारिश, कई जिलों में ओले भी गिरेंगे, ऑरेंज अलर्ट जारी
यूपी में दो दिन मेघगर्जन के साथ बारिश होगी। वहीं कहीं-कहीं पर ओले गिरने की भी संभावना है। इसके अलावा 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग ने इसे लेकर कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

UP Weather: यूपी में अगले दो दिन मेघगर्जन के साथ बारिश होगी। वहीं, मौसम विभाग ने वज्रपात, तेज झोंकेदार हवाओं और ओलवृष्टि को ध्यान में रखते हुए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश में 29 मार्च से शुरू हुआ बारिश का दौर एक अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। 31 और 1 अप्रैल को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन 30-50 किमी/घंटे के रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। और कहीं-कहीं बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। इसे लेकर वैज्ञानिकों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। साथ ही खराब मौसम के दौरान घरों में रहने, बिजली उपकरणों को अनप्लग और अनावश्यक यात्रा से बचने के लिए कहा है। इसके अलावा बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लेने और खुले स्थानों से दूर रहने की भी सलाह दी गई है।
इन जिलों में मेघगर्जन/ वज्रपात की संभावना
यूपी के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, जौनपुर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी झोंकेदार हवाएं
अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, कासगंज, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी।
इन जिलों में ओले गिरने के आसार
विशेष रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मेरठ, बागपत, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, इटावा, जालौन, झांसी समेत कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का खतरा अधिक बताया गया है।
लेखक के बारे में
Pawan Kumar Sharmaपवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।
और पढ़ें

