UP Weather: यूपी में तेज धूप और उमस भरे मौसम ने रुलाया, शनिवार तक आंधी-बारिश का अलर्ट
दिन-रात के तापमान सामान्य के आसपास बने रहने के बावजूद बुधवार को यूपी के कई इलाकों में तेज धूप के साथ उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। आद्रता एवं तापमान से पश्चिम यूपी में वेट बल्ब तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो स्वास्थ्य की दृष्टि से खतरनाक श्रेणी में है।

दिन-रात के तापमान सामान्य के आसपास बने रहने के बावजूद बुधवार को यूपी के कई इलाकों में तेज धूप के साथ उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। आद्रता एवं तापमान से पश्चिम यूपी में वेट बल्ब तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो स्वास्थ्य की दृष्टि से खतरनाक श्रेणी में है। वेट बल्ब तापमान के इस श्रेणी में पहुंचने से ही यूपी में मौसम असहनहीय बना रहा। आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज इसी तरह से रह सकता है।
कुछ हिस्सों में बारिश एवं आंधी के आसार बने हुए हैं। बुधवार को दिन-रात के तापमान क्रमश: 38.4 एवं 25 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 24-72 घंटे में वेस्ट यूपी मे मौसमी गतिविधियां होने के आसार हैं। वहीं, बुधवार को पश्चिम यूपी का एक्यूआई 218 दर्ज हुआ।
शनिवार तक आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मौसम बिगड़ने का सिलसिला अभी जारी रहेगा। शनिवार तक बादल छाए रहने और तेज अंधड़ के साथ बारिश के आसार हैं। हालांकि सात जून के बाद आसमान साफ होने तथा तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक चार से छह जून तक यलो अलर्ट जारी है। यानी तूफान का बड़ा खतरा टल गया है।
यलो अलर्ट के तहत आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दिन में एक या अधिक बार बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि इससे तापमान में कोई विशेष बदलाव आने की उम्मीद नहीं है। सात जून से आसमान साफ रहने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
38.4 डिग्री पहुंचा तापमान
बुधवार को सुबह से आसमान साफ रहा और दोपहर में तेज धूप निकली। इसके कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री कम होकर 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का अधिकतम स्तर 62 प्रतिशत रहा।
मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी
पूर्वांचल के जिलों में अब मौसम की सटीक जानकारी मिल सकेगी। इसके लिए आजमगढ़ में स्थापित एक्स-बैंड डॉप्लर वेदर रडार का अंतिम तकनीकी परीक्षण शुरू हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की एक उच्चस्तरीय समिति तीन जून तक इसका अंतिम ‘साइट एक्सेप्टेंस टेस्ट’ यानि तकनीकी निरीक्षण पूरा कर लेगी। एक्स-बैंड डॉप्लर वेदर रडार के परीक्षण के लिए मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक डॉ. मनीष रनालकर, वाराणसी एयरपोर्ट मौसम कार्यालय के प्रभारी मनीष राय और आईएमडी के अन्य वरिष्ठ वैज्ञानिक एक जून को ही आजमगढ़ पहुंच गए। टीम दो दिनों से कंधरापुर थाने के पास लगे एक्स-बैंड डॉप्लर वेदर रडार का परीक्षण करने में जुटी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।
और पढ़ें

