UP Rain: यूपी में रिकॉर्ड तोड़ बारिश ढा रही कहर, पश्चिम में आज दोपहर से राहत के आसार

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

यूपी में मॉनसूनी बारिश अब कहर ढा रही है। अब तक गर्मी सता रही थी और अब बारिश के कारण लोग परेशान है। पश्चिम यूपी में बारिश के कारण जलभराव, बिजली गुल और पानी की किल्लत हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज दोपहर बाद से राहत मिल सकती है।

यूपी में भारी बारिश

आठ जुलाई को हुई व्यापक बारिश का असर प्रदेश के मानसूनी आंकड़ों में भी दिखाई दिया है। मौसम विभाग के अनुसार एक दिन पहले तक उत्तर प्रदेश में सामान्य से 40 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई थी, जो अब सुधरकर 27 प्रतिशत कम रह गई है। इस बीच सबसे अधिक सुधार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुआ है। यहां सामान्य से 20 प्रतिशत कम वर्षा की स्थिति बदलकर 13 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

9 जुलाई तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 152.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि सामान्य वर्षा का स्तर 135.0 मिमी है। इसके साथ ही क्षेत्र में दीर्घकालिक औसत से 13 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज हुई। 8 जुलाई तक यहां केवल 103.0 मिमी वर्षा हुई थी और क्षेत्र सामान्य से 20 प्रतिशत कम वर्षा की श्रेणी में था।

पूर्वांचल में बारिश और वज्रपात

आजमगढ़ को छोड़कर पूर्वांचल के सभी जिलों में गुरुवार को कहीं झमाझम तो कहीं हल्की बारिश हुई। वहीं सोनभद्र और गाजीपुर में वज्रपात से दो की मौत हो गई। जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, चंदौली, मिर्जापुर और भदोही के कई क्षेत्रों में झमाझम तो कहीं हल्की बारिश हुई। वज्रपात से गाजीपुर के मरदह क्षेत्र में एक युवक और सोनभद्र के घोरावल के बिसुंधरी गांव में 22 वर्षीय प्रियांशु मौर्य की मौत हो गई। चंदौली के इलिया में एक गाय की मौत हो गई।

12 और 13 को भारी बारिश का अनुमान

मानसून की पहली झमाझम बारिश ने मौसम को सुहावना कर दिया। गुरुवार को सुबह से ही बादल छाए रहे हालांकि कुछ देर तेज धूप भी रही। लेकिन इसके बाद दिन में करीब 2 बजे से 45 मिनट तक कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 12 और 13 जुलाई को भारी वर्षा की संभावना है।

दिन-रात बारिश से पारा धड़ाम, गर्मी गायब

तीन दिन से जारी बारिश से दिन-रात के तापमान फिसल गए। गुरुवार को दिन-रात के तापमान क्रमश: 26.1 एवं 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन का तापमान सामान्य से 8.3 और रात का 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।

आज दोपहर बाद से राहत के आसार

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के चलते वेस्ट यूपी में भारी बारिश दर्ज की गई है। आज अपराह्न तक मेरठ सहित वेस्ट यूपी में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जा सकती है, लेकिन इसके बाद इसमें व्यापक कमी आएगी। देर शाम तक बारिश पूरी तरह से बंद होने के आसार हैं। देर रात तक मौसम साफ हो सकता है। शनिवार से मौसम पूरी तरह से शुष्क एवं साफ हो सकता है, लेकिन कुछ हिस्सों में सुबह या देर शाम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश पर ब्रेक के साथ ही वेस्ट यूपी में कल से पछुआ हवाओं का दौर शुरू हो सकता है। इससे मौसम शुष्क हो जाएगा।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP NewsUP Rain: यूपी में रिकॉर्ड तोड़ बारिश का कहर, पश्चिम में आज दोपहर से राहत के आसार