UP Weather: कल से बदलेगा यूपी का मौसम, तेज हवाओं संग बारिश दिलाएगी गर्मी से राहत

Mar 14, 2026 07:08 am ISTSrishti Kunj लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से लेकर बुधवार तक पूर्वी यूपी के आसमान में बादल छाए रहेंगे। सोमवार-मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। दिन के तापमान में गिरावट होगी। हालांकि रात के तापमान में इजाफा होगा।

UP Weather: कल से बदलेगा यूपी का मौसम, तेज हवाओं संग बारिश दिलाएगी गर्मी से राहत

UP Weather: पाकिस्तान में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी रविवार से पूर्वी यूपी का मौसम बदल जाएगा। साथ ही बंगाल की खाड़ी से भी एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसका प्रभाव चार से पांच दिन रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से लेकर बुधवार तक पूर्वी यूपी के आसमान में बादल छाए रहेंगे।

सोमवार-मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। दिन के तापमान में गिरावट होगी। हालांकि रात के तापमान में इजाफा होगा। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से एक सिस्टम बना हुआ है। इसका प्रभाव रविवार से लेकर बुधवार तक होगा। वहीं आगामी 15 से 17 मार्च के बीच दिन व रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री से. की गिरावट हो सकती है।

सामान्य से अधिक है दिन-रात का पारा

इन दिनों दिन व रात के तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस और रात का 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को तापमान में गिरावट होने की संभावना है। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 84 रहा।

दिन में तेज धूप ने किया विचलित

मार्च के दूसरे पखवाड़े में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 5 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री अधिक 19.5 डिग्री रहा। दिन में तेज धूप ने विचलित किया। लोग छांव की तलाश करते रहे। घरों में अब कूलर और एसी की जरूरत भी महसूस की जाने लगी है।

बादल थामेंगे गर्मी, कल बारिश होने के आसार

शनिवार को बादल कई इलाकों में गर्मी को थामे रखेंगे। इससे तापमान में गिरावट भी देखने को मिल सकती है। बादलों की आवाजाही के बीच रविवार को बारिश के आसार जताए गए हैं। ऐसा होने पर पारा और गिरेगा, गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग कई दिनों से 15 और 16 मार्च को बारिश के आसार जता रहा है। इधर शनिवार की सुबह से ही कई इलाकों में हल्की ठंडक महसूस हुई। बादलों की आवाजाही शुरू हो गई।

हालांकि दिन भर धूप और छांव का सिलसिला चलेगा। वहीं, तेज धूप का असर कम महसूस किया जाएगा। अधिकतम तापमान में गिरावट भी आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन में एक या अधिक बार हल्की बारिश हो सकती है। ऐसा होने पर तापमान में एक से तीन डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।