UP Weather: पूर्व में ऑरेंज पश्चिम में येलो अलर्ट, तेज हवा संग बारिश बदलेगी मौसम

Mar 15, 2026 07:16 am ISTSrishti Kunj लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से एक सिस्टम बना हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे सटे अफगानिस्तान में शनिवार को सक्रिय हुआ। यूपी में गहरे काले बादल छाए रहेंगे। रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो सकती है। लोगों को तपिश वाली गर्मी से राहत मिलेगी।

UP Weather: पूर्व में ऑरेंज पश्चिम में येलो अलर्ट, तेज हवा संग बारिश बदलेगी मौसम

सूरज की तपिश झेल रहे यूपी में रविवार को मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह से ही कई शहरों के आसमान में बादल छाए रहे। आज से बारिश के आसार हैं। पाकिस्तान में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के साथ बंगाल की खाड़ी से भी एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से पूर्वी यूपी का मौसम बदल जाएगा। इसका प्रभाव सोमवार तक रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से मंगलवार तक यूपी के आसमान में बादल छाए रहेंगे। रविवार-सोमवार को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। दिन के तापमान में गिरावट होगी। हालांकि रात के तापमान में इजाफा हो जाएगा। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से एक सिस्टम बना हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे सटे अफगानिस्तान में शनिवार को सक्रिय हुआ। यूपी में गहरे काले बादल छाए रहेंगे। रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो सकती है। लोगों को तपिश वाली गर्मी से राहत मिलेगी।

सामान्य से अधिक रहा पारा

शनिवार को दिन व रात का तापमान सामान्य से अधिक रहा। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार से दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में इजाफा होगा।

यूपी में आज बारिश के आसार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से गुजर रही जेट स्ट्रीम की गति अब 95 नॉट रह गई है। ऊंचाई अभी भी 12.6 किमी की है। मौसम कृषि तकनीकी अधिकारी का कहना है कि 15 और 16 को तेज हवाओं संग गरज चमक के साथ छींटें पड़ सकते हैं। इससे पारे में कुछ सुधार की संभावना है। मौसम विभाग ने आगरा में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को तेज हवाएं, धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। जबकि कुछ जिलों में अतिवर्षा के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है।

दूसरी ओर, मार्च के दूसरे पखवाड़े में ही बुंदेलखंड भीषण गर्मी की चपेट में आ गया है। शनिवार को बांदा का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक और सामान्य से करीब छह डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी यूपी में ऑरेंज, पश्चिमी में यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को पूरे यूपी में यलो अलर्ट रहेगा। बांदा के साथ हमीरपुर में 37.2 डिग्री, उरई में 36.8 डिग्री तापमान रहा।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।