UP Weather: यूपी का मौसम बदला; नहीं चलेगी लू, तीन दिन आंधी-बूंदाबांदी के आसार

Srishti Kunj लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

UP Weather: यूपी का मौसम बदल रहा है। जहां तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी होगी वहीं यूपी में अब लू नहीं चलेगी। लू के थपेड़ों से राहत मिलेगी। इसी के साथ ही पश्चिम यूपी में तीन दिन आंधी और बूंदाबांदी के आसार बताए जा रहे हैं।

UP Weather: यूपी का मौसम बदला; नहीं चलेगी लू, तीन दिन आंधी-बूंदाबांदी के आसार

जून की शुरुआत तपिश के साथ हुई है लेकिन आने वाले दो तीन दिनों में उमस और गर्मी का सामना तो करना पड़ेगा लेकिन लहाल लू के थपेड़े परेशान नहीं करेंगे। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और नॉर्थ वेस्ट ट्रफ लाइन के सक्रिय होने से कुछ जिलों में छिटपुट बारिश-आंधी का सिलसिला जारी रहेगा।

इस सिस्टम की वजह से दक्षिण यूपी और हरियाणा के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हुआ है, जिसके चलते राज्य की सीमा से सटे कई जिलों में धूल भरी आंधी या तेज हवाएं चल सकती हैं। विशेष रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो झोंकों के रूप में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। वहीं, यूपी की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Voice of UP

वेस्ट यूपी में तीन दिन आंधी-बूंदाबांदी के आसार

मेरठ सहित वेस्ट यूपी में अब लू की वापसी के आसार नहीं हैं। विभिन्न मौसमी गतिविधियों के चलते वेस्ट यूपी में दिन-रात के तापमान सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है। आज से छह जून तक एक बार फिर से हल्की बूंदाबांदी और आंधी के आसार हैं। इससे तापमान में और गिरावट हो सकती है। बारिश की इन गतिविधियों से हवा की गुणवत्ता भी मध्यम श्रेणी में रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को मेरठ में दिन-रात का तापमान क्रमश: 36.5 एवं 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जो सामान्य से 1.3 एवं 0.9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ। सोमवार के सापेक्ष दिन में 2.2 एवं रात में 1.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। मेरठ का एक्यूआई 172 दर्ज हुआ जो मध्यम श्रेणी में है। मौसम विभाग के अनुसार आज से छह जून तक वेस्ट यूपी में मौसमी गतिविधियों के आसार हैं।

मंगलवार को पहले धूप फिर बारिश से बदला मौसम

मंगलवार को मौसम के मिजाज का मिला-जुला असर रहा। सुबह में निर्धारित समय पर तेज धूप निकलने के साथ ही दिन की शुरूआत हुई। सुबह से ही गर्मी का असर जारी रहा और लोगों को उमस से परेशान होना पड़ा। हालांकि शाम को कई इलाकों में आंधी-पानी से मौसम में बदलाव होने पर राहत मिली। कुछ जगहों पर हल्की बरासात भी हुई। पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही आंधी-पानी से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद थी। रविवार और सोमवार को कुछ जगहों पर हल्की तो कुछ स्थानों पर जोरदार बारिश हुई। इसके बाद मौसम सुहाना हो गया तथा रात के समय लोगों को गर्मी से थोड़ी-बहुत राहत मिली।

हालांकि मंगलवार को तेज होने से लोग बेहाल नजर आये। दोपहर के समय तेज धूप निकलने पर सड़कों पर आवाजाही कम नजर आ रही थी। अधिकांश लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले और धूप से बचाव के लिए गमछा, टोपी और चश्मा लगाए नजर आए। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री तथा न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 28 पर पहुंच गया था। वैसे मौसम विभाग की ओर से शाम को मौसम खराब होने की आशंका व्यक्त की गयी। देर शाम करीब सात बजे अचानक तेज हवा के साथ बूंदाबादी होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। अन्य कुछ जगहों पर हल्की बरसात हुई, जबकि कई शहरों में बूंदाबादी हुई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।