UP Weather: यूपी में बरसे बादल ने दिलाई उमस-गर्मी से राहत, दो दिन बाद तेज बारिश के आसार

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

UP Weather: यूपी में मंगलवार को हुई हल्की बारिश ने भी उमस भरी गर्मी से राहत दिला दी है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अभी राहत में समय लगेगा। तीन दिन तक हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद रविवार से फिर बारिश तेज होने के आसार हैं।

यूपी में बारिश से मौसम बदला

यूपी के ऊपर दक्षिण पश्चिम में बनी चक्रवाती हवा की परिस्थितियों ने मंगलवार को दोपहर बाद कई इलाकों में खूब बारिश कराई, हालांकि फिर भी कुछ इलाके सूखे रहे। बारिश से कई शहरों में जलभराव हो गया। वहीं तीन दिनों से उमस और गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली। दोपहर तक गर्मी का असर तेज था। नतीजतन अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक 37.9 दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा 29 दर्ज किया गया।

दिन में करीब तीन बजे के आसपास आसमान में काले बादल छा गए व तेज हवा के झोंके शुरू हो गए। इसके बाद कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार अभी तीन दिन व्यापक वर्षा की संभावनाएं न्यूनतम हैं। इसके बाद 17 जुलाई से एक नई मौसमी परिस्थिति अच्छी बारिश कराएगी। इस दौरान कई जगह भारी बारिश हो सकती है।

रविवार से फिर सक्रिय होगा मानसून

पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता फिलहाल कुछ कम होती नजर आ रही है। मंगलवार को महानगर में 11.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही कई इलाकों में अब तक 290 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। अगले पांच दिनों तक तेज झमाझम बारिश की संभावना कम है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे, कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञ केसी पांडेय ने बताया कि मानसून रविवार से एक बार फिर सक्रिय होगा। इसके असर से सोमवार और मंगलवार को पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी 98 फीसदी रही।

दिनभर उमस-गर्मी, रात में आंधी-बारिश से मिली राहत

दिन में भीषण गर्मी और उमस से बेहाल रहे पश्चिम यूपी को भी रात होते-होते आंधी-बारिश ने राहत दे दी। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पश्चिम यूपी में दिन-रात का तापमान क्रमश: 37.1 एवं 26.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। सोमवार के सापेक्ष दिन में 0.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई जबकि रात में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बावजूद इसके दिन-रात के तापमान सामान्य से 2.7 एवं 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किए गए।

वहीं, रात आठ बजे के बाद एकाएक मौसम बदला और तेज हवाएं चलने लगी। कुछ हिस्सों में 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज आंधी चली। इसके बाद पश्चिम यूपी के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई जबकि कुछ हिस्सों में हल्की बारिश ही हुई। वहीं, मंगलवार को एक्यूआई 168 रहा जो मध्यम श्रेणी में है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।