UP Weather Today 29 July: यूपी में मानसून फिर सक्रिय, पश्चिम के आठ शहरों में भारी बारिश का अलर्ट

मुख्य संवाददाता, लखनऊ
Follow us on Google News
share

UP Weather Today 29 July: पश्चिमी यूपी के आठ शहरों में अत्यधिक भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बारिश के दौरान संभल में जर्जर मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर मासूम समेत दो लोगों की जान गई है।

UP Rain Weather Update
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। पश्चिम यूपी के कई शहरों के लिए अलर्ट जारी किया गयै।

UP Weather Today 29 July: बंगाल की खाड़ी पर बने सिस्टम की वजह से मानसून फिर सक्रिय हो गया है। यूपी, उत्तराखंड के अमौसी स्थित मुख्यालय के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी से उठा गहन अवदाब (डीप डिप्रेशन) ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट पार करते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके साथ ही निचले क्षोभमंडल में प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से पर बने चक्रवाती परिसंचरण और मानसूनी ट्रफ का असर दिखना शुरू हो गया है।

इन सभी मौसमी तंत्रों के प्रभाव से प्रदेश में प्रादेशिक मानसून की सक्रियता तेजी से बढ़ेगी, जिससे तीन दिनों के दौरान प्रदेश भर में व्यापक बारिश होने का पूर्वानुमान है। वेस्ट यूपी के आठ शहरों में अत्यधिक भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट है। संभल में मंगलवार सुबह बरसात में एक जर्जर मकान की छत गिरने से मलबे में दबने से मासूम बच्ची और उसकी ताई की मौत हो गई, जबकि छह अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

दो दिन से शिवालिक पहाड़ियों पर हो रही भारी बारिश से सहारनपुर में शाकंभरी खोल सहित क्षेत्र की सभी नदियां उफान पर रहीं। सोमवार को शाकंभरी खोल में आए पानी के तेज बहाव से बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के बीच मंदिर प्रशासन एवं पुलिस ने शाकंभरी देवी आने वाले श्रद्धालुओं से 28 व 29 तारीख को मंदिर न पहुंचने की अपील की थी। मंगलवार को चतुर्दशी तिथि होने से सिद्धपीठ में हजारों श्रद्धालु पहुंचे। खोल में पानी का बहाव होने पर पुलिस ने श्रद्धालुओं को भूरादेव मंदिर के पास रोके रखा। पानी सामान्य होने पर ट्रैक्टर ट्राली की व्यवस्था कर सभी श्रद्धालुओं को माता के दर्शन करने की अनुमति दी गई।

इन जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार अगले 24 घंटों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा और मुरादाबाद तथा इनके आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, झांसी और ललितपुर समेत करीब दो दर्जन से अधिक जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। साथ ही लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, बदायूं, शाहजहांपुर, फतेहपुर, उन्नाव, रायबरेली, हरदोई, इटावा, मैनपुरी, कन्नौज और बुंदेलखंड के अधिकतर जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने (वज्रपात) की संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटों में बिजनौर और सहारनपुर में तेज बारिश

मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में जोरदार बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बिजनौर में सबसे ज्यादा 80 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में 79 मिमी, सहारनपुर शहर में 74 मिमी, बिजनौर के धामपुर में 70 मिमी और लखीमपुर खीरी के निघासन में 65.4 मिमी भारी बारिश रिकॉर्ड की गई।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP NewsUP Weather: यूपी में मानसून सक्रिय, पश्चिम के आठ शहरों में भारी बारिश का अलर्ट