UP Rain: यूपी में कल से भारी बारिश के आसार, गरज-चमक के साथ आंधी-बिजली गिरने का अलर्ट

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

UP Rain: यूपी में कल से भारी बारिश के आसार हैं। इससे गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार यूपी में अगले दो दिन के लिए गरज-चमक के साथ आंधी-बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

UP Rain: यूपी में कल से भारी बारिश के आसार, गरज-चमक के साथ आंधी-बिजली गिरने का अलर्ट

यूपी में गुरुवार को एक बार फिर लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे। दिन का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। साथ ही 24 घंटे में 6.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। शाम को आर्द्रता 61 प्रतिशत और सुबह 83 प्रतिशत दर्ज होने से लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा है।

मौसम विभाग के सात दिन के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है। 17 जुलाई को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 19 से 22 जुलाई तक भी ऐसा ही मौसम बना रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

20 जुलाई के लिए गरज-चमक के साथ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विशेषज्ञों ने खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने तथा आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

झांसी-बांदा के बाद प्रयागराज रहा गर्म

मानसून की दस्तक के बाद शुरुआती दिनों में अच्छी बारिश हुई लेकिन पिछले पांच दिनों से बारिश न होने के कारण दिन और रात में उमस बढ़ गई है। वहीं प्रदेश में सबसे गर्म बांदा और झांसी के बाद प्रयागराज का रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बुधवार का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यानी एक दिन में अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।

मानसून की ट्रफ लाइन लौटी रुक-रुक कर हुई बारिश

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना सिस्टम हवा को तेजी से खींचने लगा है। ऐसे में दक्षिण में मध्य प्रदेश की ओर खिसक चुकी मानसूनी ट्रफ लाइन वापस लौट आई। इसके असर से बीती रात शहर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। इसके बाद गुरुवार की शाम को वर्षा का अलर्ट लोगों के मोबाइल पर आया। कुछ ही देर में तेज वर्षा शुरू हो गई। रात तक कई इलाकों में रुक रुक कर बारिश हुई।

लखनऊ के अमौसी स्थित यूपी-उत्तराखंड मौसम मुख्यालय के अनुसार गुरुवार की सुबह 8:30 बजे तक एयरपोर्ट, आशियाना, मानसरोवर योजना आदि इलाकों में 18 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं, बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है। दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हवा के कम दबाव का क्षेत्र ताकत में आ रहा है। इससे शुक्रवार के बाद चार से पांच दिन तक वर्षा की तीव्रता बढ़ी रहने का पूर्वानुमान है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।