Hindi NewsUP NewsUP Weather Report Today IMD Forecast Cold wave Fog in December Temperature Decrease with rain
UP Weather: दिसंबर में पहाड़ों की बारिश से बदलेगा मैदानों का मौसम, दिन-रात में कड़ाके की सर्दी

UP Weather: दिसंबर में पहाड़ों की बारिश से बदलेगा मैदानों का मौसम, दिन-रात में कड़ाके की सर्दी

संक्षेप:

दिसंबर के पहले हफ्ते में पहाड़ों पर संभावित पश्चिम विक्षोभ के असर से मौसम में व्यापक बदलाव के आसार हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी एवं बारिश का असर मैदानों के तापमान पर होगा। यूपी में अगले हफ्ते से दिन-रात के तापमान में बड़ी गिरावट से कड़ाके की सर्दी की संभावना है।

Nov 29, 2025 06:34 am ISTSrishti Kunj हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

दिसंबर के पहले हफ्ते में पहाड़ों पर संभावित पश्चिम विक्षोभ के असर से मौसम में व्यापक बदलाव के आसार हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी एवं बारिश का असर मैदानों के तापमान पर होगा। यूपी में अगले हफ्ते से दिन-रात के तापमान में बड़ी गिरावट से कड़ाके की सर्दी की संभावना है। 24 घंटे बाद रात के तापमान में फिर से गिरावट का दौर शुरू हो सकता है। जल्द ही रात में पारा पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। दिन में भी तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकते हैं। शुक्रवार को रात में तापमान में बढ़ोतरी हुई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दिन में तापमान 27.6, रात में 8.1 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में दिन-रात का तापमान 27.6 एवं 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गुरुवार के सापेक्ष दिन में 1.4 रात में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। लेकिन इसमें अब कमी आने को है। दो दिन बाद से तापमान में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं, पहाड़ों में बारिश के आसार बनते हुए दिख रहे हैं। इसके चलते मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें:UP Top News: कंगना रनौत केस में होगी सुनवाई, लखनऊ में रेंजर-दरोगा गिरफ्तार

20 दिन बाद मिली अत्यधिक खराब हवा से राहत

हवा की गति चार किमी प्रतिघंटे तक पहुंचने और दिन का तापमान सामान्य से अधिक होने से प्रदूषकों से राहत मिली। 20 दिन बाद शुक्रवार को पहली बार मेरठ में हवा की गुणवत्ता अत्यधिक खराब श्रेणी से बाहर निकलकर खराब श्रेणी में पहुंची। इससे पहले मेरठ में लगातार एक्यूआई 300 से 400 के बीच बना हुआ था। दुपहर के वक्त मेरठ में प्रदूषकों के स्तर संतोषजनक श्रेणी तक पहुंच गए। केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) आंकड़ों के अनुसार रात नौ बजे पल्लवपुरम का एक्यूआई 231, जयभीम नगर का 261 और गंगा नगर का 189 दर्ज हुआ।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |