UP Weather: आज भी सताएगी उमस भरी गर्मी और लू, हीटेवव और तपिश बढ़ाएगी तापमान
यूपी में बुधवार और गुरुवार की रात आई आंधी व बारिश से मिली राहत ज्यादा दिन टिक नहीं सकी। शनिवार को मौसम ने फिर करवट बदली और तेज धूप के साथ गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से ही आसमान साफ रहने के कारण धूप तीखी रही।

यूपी में बुधवार और गुरुवार की रात आई आंधी व बारिश से मिली राहत ज्यादा दिन टिक नहीं सकी। शनिवार को मौसम ने फिर करवट बदली और तेज धूप के साथ गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से ही आसमान साफ रहने के कारण धूप तीखी रही, जबकि दोपहर में उमस भरी गर्मी से लोगों को हाल बेहाल रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान मे चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी। जबकि न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दज्र की गयी। पिछले दो दिनों में आई तेज आंधी और बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया था। तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन शनिवार को फिर से मौसम शुष्क हो गया।
गर्मी के चलते उमस के कारण लोग परेशान रहे। गर्मी के चलते शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 23 से बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार बढ़ रही गर्मी अब लोगों की सेहत पर भी असर डालने लगी है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण अस्पतालों में उल्टी-दस्त, बुखार, डिहाइड्रेशन और चक्कर आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
मौसम में बदलाव
यूपी में मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। चौबीस घंटे पहले आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ हुई बूंदाबादी से लोगों को तल्खी धूप से राहत मिली थी, लेकिन शनिवार को बदली के बीच निकली धूप से लोग परेशान नजर आए। दोपहर में पारा 42 डिग्री तक पहुंचने के साथ तेज धूप से बढ़ी उमस से लोग बेचैन रहे। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती की समस्या परेशानी बढ़ा रही है। यूपी में मौसम के करवट बदलने के साथ ही तापमान में भी उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। बीती रात में पारा सामान्य से तीन डिग्री नीचे रहा। रात में भी उमस भरी गर्मी से लोगो को राहत नहीं मिल पा रही है।
बीते दिवस भोर पहर बदली व ठंडी हवा के साथ दिन शुरू हुआ, लेकिन दिन में बदली के बीच निकली धूप से उमस बढ़ गई। दोपहर में तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने से हाई-वे तक में संननाटा पसरा नजर आया। गर्म हवा के थपेड़ों के बीच तल्ख धूप तन झुलसाती रही। हालांकि भीषण गर्मी का महीना मई का पहला पखवारा बीत गया। छह वर्षों में इस बार का गुजरा पहला पखवारा कम गर्म रहा। पछुआ की जगह पुरवैया चली व गर्मी कम सतायी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।
और पढ़ें

