UP Weather: यूपी में आसमान से बरस रही आग, 47 डिग्री तापमान के साथ बांदा रहा सबसे गर्म
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह शुष्क होते ही लू का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश के 26 प्रमुख शहर 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान में तपे।

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह शुष्क होते ही लू का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश के 26 प्रमुख शहर 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान में तपे। बांदा जिला 47.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ पूरे प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जबकि प्रयागराज में पारा 46.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
लखनऊ में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 43.2 और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 22 जिलों में मंगलवार को लू की स्थिति का ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मो. दानिश के अनुसार अगले एक हफ़्ते तक राज्ये के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में लू की स्थिति रहेगी, पश्चिमी उप्र में दो दिनों तक रात का पारा ज्यादा होने की वजह से लोगों को परेशानी हो सकती है।
इन शहरों में हीट वेव का ऑरेन्ज अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी एवं आसपास के क्षेत्र।
जारी किया यलो अलर्ट
बांदा जिला प्रशासन ने बढ़ते तापमान को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। अपर जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने कहा है कि जनपद में 46-47 डिग्री के बीच तापमान चल रहा है। सोमवार को बांदा जनपद देश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। भीषण लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। किसी प्रभावी मौसम तंत्र की अनुपस्थिति में प्रदेश का मौसम मुख्यतः शुष्क रहने के साथ विकिरणीय ऊष्मन बढ़ने से आगामी दो दिनों में वृद्धि के साथ पारा 47 डिग्री केऊपर जाने की संभावना है।
इसके के दृष्टिगत इस सप्ताह जनपद के कुछ स्थानों पर 19-23 मई के दौरान भीषण लू चलने की संभावना है। उन्होंने जिलावासियों से भीषण लू व तपिश में सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही सामाजिक संगठनों व समाजसेवियों से भी गर्मी में गरीबों, राहगीरों और पशु-पक्षियों को गर्मी से बचाव के लिए आगे आने का आह्वान किया है।
जारी की एडवाइजरी
- पर्याप्त मात्रा में पानी पियें, प्यास को बिल्कुल भी टालें नहीं, प्यास लगने पर तत्काल पानी पीयें।
- हल्के रंग के पसीना सोखने वाले हल्के वस्त्र पहने।
- टोपी या सिर पर गमछा रख कर धूप में चलें, आवश्यकतानुसार छाता का भी उपयोग किया जा सकता है।
- यदि आप खुले में कार्य करते हैं तो सिर, चेहरा, हाथ-पैरों को हल्के नमी वाली या गीले कपड़े से समय समय पर पोछते रहें और सिर को ढक कर ही कार्य करें।
- लू से प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटा कर तत्काल सूती गीले कपड़े से पोछें एवं चिकित्सक से संपर्क करें।
- यात्रा करते समय पीने का पानी साथ लेकर जाएं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।
और पढ़ें

