UP Weather: यूपी में मौसम के दो रंग, बांदा 47.4 डिग्री पर तपा और गोरखपुर में बारिश ने गिराया तापमान

मुख्य संवाददाता, लखनऊ
Follow us on Google News
share

UP Weather: यूपी में मौसम के दो रंग दिखाई दिए। सोमवार की आधी रात से रुहेलखंड से लेकर पूर्वांचल तक तेज आंधी और बारिश से जहां मौसम का रुख थोड़ा नरम पड़ा वहीं बुन्देलखंड में बांदा का पारा 47.4 डिग्री पहुंच गया। पश्चिमी यूपी में भी गर्मीं से लोग बेहाल रहे।

UP Weather: यूपी में मौसम के दो रंग, बांदा 47.4 डिग्री पर तपा और गोरखपुर में बारिश ने गिराया तापमान

UP Weather: यूपी में मौसम के दो रंग दिखाई दिए। सोमवार की आधी रात से रुहेलखंड से लेकर पूर्वांचल तक तेज आंधी और बारिश से जहां मौसम का रुख थोड़ा नरम पड़ा वहीं बुन्देलखंड में बांदा का पारा 47.4 डिग्री पहुंच गया। पश्चिमी यूपी में भी गर्मीं से लोग बेहाल रहे। आगरा में तापमान 45.3 दर्ज किया गया जबकि इसके ठीक विपरीत गोरखपुर में तापमान गिरकर 38 डिग्री रह गया। मौसम के ऐसे ही कई रंग इन दिनों उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में दिख रहे हैं। आने वाले 48 घंटों में तपिश से झुलस रहे जिलों में एक पश्चिमी विक्षोभ तूफानी हवा के साथ कहर बरपा सकता है।

आईएमडी लखनऊ के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसका असर यूपी में 28 मई से दिखेगा, पारा 6 से 8 डिग्री तक गिर सकता है। प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में राजस्थान की तरफ से गर्म और सूखी पछुआ हवाएं चल रही हैं। माैसम का यह मिजाज तापमान में बढ़ोत्तरी कर रह है और गर्म हवाएं पहले से तप रहे यूपी की गर्माहट और बढ़ा दे रही हैं। बंगाल की खाड़ी से हो कर आ रही पुरवा का असर यूपी में न्यूनतम है। ऐसे में हवा में नमी कम हो गई है। उदाहरण के लिए लखनऊ में मंगलवार को हवा की आर्द्रता न्यूनतम 14 फीसदी तक रही। इस स्थिति में दिन के समय पारा तेजी से ऊपर चढ़ता है।

तेज गर्मी और लू ने यूरोप में तोड़े सारे रिकॉर्ड

यूरोप में मई के महीने में आसमान से आग बरस रही है। आलम ये है कि कई यूरोपीय देशों में तापमान ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। गर्मी और डूबने से आठ लोगों की मौत भी दर्ज की गई है। ब्रिटेन के मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिणी इंग्लैंड में मंगलवार को रिकॉर्ड 35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। उधर, लंदन में भी सोमवार को सबसे गर्म रात दर्ज की गई। उधर भीषण गर्मी के कारण एडिनबर्ग में एक घास से भरी पहाड़ी पर आग लग गई, मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया।

यूपी में आंधी-पानी ने ली दस लोगों की जान

आंधी-बारिश के कारण यूपी में 10 लोगों की मौत हो गई। संतकबीरनगर व बस्ती में दो-दो, दीवार गिरने से सीतापुर में वृद्धा समेत दो और शाहजहांपुर में एक की मौत हो गई। खीरी में खेत में फंसे सीतापुर के एक किसान की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। गोंडा में छप्पर से दबकर वृद्धा, व पेड़ से दबकर बुजुर्ग की मौत हो गई।

28 मई से मौसम फिर लेगा करवट

आईएमडी के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में 28 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा। 28 और 29 मई को इन राज्यों में आंधी चलने, बारिश और ओलावृष्टि होने की आशंका जताई गई है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।