UP Weather: यूपी में आसमान से बरस रही आग, बांदा का पारा 44.2 डिग्री, बारिश के आसार नहीं

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

मानसून कमजोर रहने के कारण बारिश नहीं हो रही है। बारिश की जगह तीखी धूप कहर बरपा रही है। पिछले साल की तुलना में इस जून गर्मी अधिक और बारिश कम। जून के 24 दिन बीत गए। अभी तक 10 मिलीमीटर से भी कम वर्षा हुई।

Heatwave

यूपी में मानसून की बेला में आसमान से आग बरस रही है। दिनभर तेज धूप के बीच बुधवार को कई जिलों में अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। वहीं, प्रयागराज में अधिकतम पारा 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सूबे का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। जबकि 44.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारे के साथ बांदा जिला पहले स्थान पर रहा। हालांकि देर रात शहर के कुछ इलाकों में तेज हवा के झोंकों के साथ कुछ देर के लिए बारिश हुई लेकिन उमस से राहत नहीं मिली।

गुरुवार को गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं, लेकिन 26 से लेकर 28 जून तक हीट वेब चलने की संभावना है। आमतौर पर पंद्रह जून तक प्रयागराज में मानसून दस्तक देता रहा है, लेकिन इस बार मानसून की बारिश का इंतजार बढ़ गया है। मौसम विभाग ने भी 23 जून तक मानसून आगमन के आसार जताए थे। हालांकि बुधवार को दक्षिण पश्चिमी मानसून मध्य प्रदेश के कई जिलों में सक्रिय हुआ है।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मप्र में मानसून सक्रिय होने के बाद दो-तीन प्री मानसून की बारिश हो सकती है। मप्र के रास्ते ही सक्रिय रूप से मानसून 29 या 30 तक पहुंचने के आसार है। बुधवार को सुबह से ही चिलचिलाती धूप से लोगों को चुभन महसूस होने लगी थी। ऐसा लग रहा था कि मानो आसमान से आग बरस रही हो। सुबह 8:30 बजे 48 फीसदी उमस पहुंच गई। धूप और उमस की वजह से दिनभर लोग परेशान रहे।

बारिश का अभी करना होगा इंतजार

तेज धूप और उमस भरी गर्मी से राहत के लिए अभी इंतजार करना होगा। मौसम विभाग के अनुसार अलनीनो के प्रभाव के कारण मानसून पूर्णरूप से सक्रिय होने में देरी हो रही है। इधर, तापमान अपने उच्चतम स्तर को छू रहा है, जिससे लोगों को दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि अभी बारिश के आसार नहीं हैं। अलनीनो के प्रभाव के कारण तापमान अधिक रह रहा है।

गर्मी के कारण सुबह 7:30 बजे से खुलेंगे परिषदीय स्कूल

यूपी के परिषदीय स्कूल गुरुवार से दोबारा खुलेंगे। बेसिक शिक्षा परिषद की समय-सारिणी के अनुसार आठ से दो बजे तक स्कूल खुलने थे लेकिन भीषण गर्मी के कारण सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक स्कूल संचालित होंगे। शिक्षकों की मांग पर बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने बुधवार को आदेश कर सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, सीआईएससीई, मदरसा एवं अन्य सभी बोर्डों के कक्षा एक से आठ तक के स्कूल सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsयूपी में आसमान से बरस रही आग, बांदा का पारा 44.2 डिग्री, बारिश के आसार नहीं