Hindi NewsUP NewsUP weather Report IMD Heat Wave Alert high temperature monsoon to come by 17 june
UP Weather: यूपी में अभी गर्मी से राहत की संभावना नहीं, हीट वेव का अलर्ट, 17 जून तक आएगा मॉनसून

UP Weather: यूपी में अभी गर्मी से राहत की संभावना नहीं, हीट वेव का अलर्ट, 17 जून तक आएगा मॉनसून

संक्षेप:

पूर्वी हवाओं के बावजूद तेज लू का अहसास हुआ। नमी का प्रतिशत अधिक होने के कारण हीट इंडेक्स 64 (गर्मी का अहसास) पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को भी हीट वेव बनी रहेगी।

Jun 13, 2025 07:37 am ISTSrishti Kunj हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

बादलों के धोखा देने से राहत की जगह गुरुवार को हीट वेव का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया। पूर्वी हवाओं के बावजूद तेज लू का अहसास हुआ। नमी का प्रतिशत अधिक होने के कारण हीट इंडेक्स 64 (गर्मी का अहसास) पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को भी हीट वेव बनी रहेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पश्चिमी विक्षोभ से राहत की संभावना जताई जा रही थी। बादलों की आवाजाही शुरू हो जाने से माना जा रहा था कि तापमान में गिरावट आएगी पर इसके विपरीत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान में उछाल आ गया। तापमान 41.9 से बढ़कर 43.1 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से 05.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

ये भी पढ़ें:रेप, दवाई देकर गर्भपात भी कराया, कांग्रेसी नेता के भतीजे पर युवती ने कराई FIR

प्रदेश में दिन के साथ रातें भी बेहद गर्म हो गई। सबसे गर्म रात कानपुर में रिकॉर्ड की गई। आगरा, अयोध्या, बहराइच, बलिया, हरदोई, बुलंदशहर समेत अनेक शहरों में रात का तापमान 30 डिग्री के ऊपर रहा। रात के हीटवेव का अलर्ट पहले से था। हीट वेव के कारण पूरा प्रदेश लाल हो गया। यहां तापमान 40 से 45 डिग्री तक रहा। आगरा 44.6 और प्रयागराज 44 डिग्री सेल्सियस रहा। कानपुर में सुबह से ही आग बरसने लगी। दोपहर तक तो खुले में आना ही मुश्किल हो गया। केवल तापमान ही नहीं बल्कि नमी का प्रतिशत भी अधिकतम 56 और न्यूनतम 35 पहुंच गया। इस नमी के कारण हीट इंडेक्स 64 पहुंच गया।

राहत की संभावना नहीं

मौसम विशेषज्ञ ने बताया, फिलहाल गर्मी से राहत की संभावना नहीं दिख रही है। शुक्रवार को भी हीट वेव का अलर्ट रहेगा। शनिवार के बाद यदि विक्षोभ सक्रिय होता है तो आंधी-पानी की संभावना बन सकती है पर जिस तरह मौसमी चक्र बन रहा था, उसमें बाधा आ रही है।

यूपी में पूर्वी छोर से प्रवेश करेगा मानसून

मानसून की गति लगातार बढ़ रही है। माना जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र एक विशेष मार्ग से आगे बढ़ेगा। प्रदेश के एक छोर तक यह दबाव पहुंच रहा है। 17 जून तक इसके पहुंचने की संभावना है। इसके फौरी बाद मानसून तेजी से आगे बढ़ जाएगा। माना जा रहा है कि प्रदेश के पूर्वी छोर से मानसून दस्तक देगा।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |