UP Weather: यूपी में आज से अगले तीन दिन बारिश, लखनऊ-कानपुर समेत कई जिलों में अलर्ट जारी

Pawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

मार्च के महीने में मौसम ने कई रंग दिखाए, ठंड, कोहरा और बारिश सब एक ही मौसम में देखने को मिल गए। मार्च के अंत में भी बारिश की संभावना है। 30 मार्च से 1 अप्रैल तक कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। वैज्ञानिकों की मानें तो गरज-चमक एवं तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं।

UP Weather: यूपी में आज से अगले तीन दिन बारिश, लखनऊ-कानपुर समेत कई जिलों में अलर्ट जारी

UP Weather: मौसम में फिर बदलाव की आहट आ रही है।अलग-अलग हिस्से में एक साथ 3 सिस्टम बनने से इलाके में 30 मार्च से 1 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है। मौसम को लेकर नया पूर्वानुमान जारी किया गया है। वैज्ञानिकों की मानें तो गरज-चमक एवं तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। पिछले कुछ दिनों से बढ़ती गर्मी के बीच यह बदलाव लोगों को राहत दे सकता है। हालांकि अचानक बदलते मौसम से सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दो दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मध्य एवं ऊपरी क्षोभमंडल में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 29 मार्च की देर शाम या रात से पश्चिमी यूपी बारिश का नया दौर शुरू होगा, जो 30 मार्च को चरम पर रहेगा और 1 अप्रैल तक जारी रह सकता है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि पूर्वी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 30 और 31 मार्च को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वर्षा और गरज-चमक का प्रभाव देखने को मिलेगा। 1 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ होने लगेगा, जबकि पूर्वी यूपी के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश जारी रह सकती है।

Voice of UP

30 से 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने 29 से 31 मार्च के बीच कई जिलों में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की चेतावनी दी है। कुछ स्थानों पर हवा की गति झोंकों में 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

इन जिलों में मेघगर्जन/वज्रपात की संभावना

30 मार्च को श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर समेत आसपास के इलाकों में मेघगर्जन/वज्रपात की संभावना है।

फसलों के नुकसान होने की संभावना

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि पकी हुई फसलों की शीघ्र कटाई कर सुरक्षित स्थानों पर रखें, क्योंकि तेज हवाओं और बारिश से गेहूं, सरसों, चना और अन्य फसलों को नुकसान हो सकता है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घर के अंदर रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें, बिजली उपकरणों को सुरक्षित रखें।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।