UP Weather: तापमान फिर बढ़ा, यूपी में सूखे मौसम और तेज धूप ने बढ़ाई गर्मी
मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। सुबह में ठंड का एहसास हो रहा है, लेकिन दिन बढ़ने के साथ ठंड से राहत मिल रही है। दोपहर के समय चटक धूप हल्की गर्मी का एहसास करा रही है। इस दौरान लोग बिना गर्म कपड़ों के नजर आए।

मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। सुबह में ठंड का एहसास हो रहा है, लेकिन दिन बढ़ने के साथ ठंड से राहत मिल रही है। दोपहर के समय चटक धूप हल्की गर्मी का एहसास करा रही है। इस दौरान लोग बिना गर्म कपड़ों के नजर आए। अब तापमान में लगातार बढ़ोतरी के साथ मौसम में गर्माहट बढ़ रही है। सुबह-शाम ठंड का एहसास कम हो रहा है, जिससे लोगों को गर्मी की दस्तक का एहसास होने लगा है। यूपी के लोगों को अब गर्मी के लिए तैयार रहने की जरूरत है।
मौसम के बदलते मिजाज के अनुसार अपनी दिनचर्या को ढालने होगा। जिससे मौसम के बदलाव का असर स्वास्थ्य पर न पड़े। गुरुवार को सुबह से मौसम बदला रहा। आठ बजे के बाद धूप के तेवर बढ़ गए। इस ठंड का असर कम हो गया। हालत यह रहे कि खुले में लोग ज्यादा देर तक नहीं बैठ पाए। शाम ढलने के बाद धीरे-धीरे मौसम में ठंड घुली। शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में बादलों की आवाजाही की संभावना जताई है। इससे मौसम में थोड़ी ठंडक आ सकती है, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा।
तापमान में 11 डिग्री का अंतर
यूपी के तापमान में उतार चढ़ाव का दौर गुरुवार को भी जारी रहा और यही हाल शुक्रवार को भी देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान में जहां बढ़ोतरी हुई, वहीं न्यूनतम तापमान में कमी आने से दिन-रात के तापमान का अंतर 13 डिग्री हो गया है। तापमान में अधिक अंतर लगातार पिछले एक पखवाड़े से बने रहने से बच्चों सहित बड़े भी सर्दी-खांसी की चपेट में आ रहे हैं। इधर, मौसम विज्ञान विभाग ने एक-दो दिनों के बाद रात के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी की संभावना जताई है।
साफ रहेगा आसमान
मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी के अनुसार न्यूनतम तापमान जल्द ही 12 डिग्री से ऊपर जा सकता है। साथ ही दिन का तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। बताया कि शुक्रवार को भी सुबह से ही आसमान साफ रहने के आसार हैं। इससे दिन का तापमान फिर 26 डिग्री या उससे अधिक रह सकता है। इस बीच पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री का सुधार के साथ 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस लुढ़कने से 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से अभी भी 2.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। साथ ही हवा में नमी की मात्रा सुबह में 95 प्रतिशत तो दोपहर में 50 प्रतिशत रही।

लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।
और पढ़ें



