Hindi NewsUP Newsup weather imd alert 7 december 2025 cold waves fog forecast western disturbance fall in temperature
UP Weather: शीतलहर ने जकड़ा यूपी, इस शहर में सबसे अधिक सर्दी; मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

UP Weather: शीतलहर ने जकड़ा यूपी, इस शहर में सबसे अधिक सर्दी; मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

संक्षेप:

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार तापमान में भले ही मामूली उतार-चढ़ाव बना रहे लेकिन सर्दी में कोई खास कमी नहीं आएगी। कभी दिन तो कभी रात में सर्दी बढ़ जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ अभी तक हल्के बने हुए हैं। यदि कोई विक्षोभ सशक्त आता है तो इससे सर्दी बढ़ जाएगी।

Dec 07, 2025 05:34 am ISTAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, कानपुर
share Share
Follow Us on

UP Weather Update: शीतलहर ने उत्तर प्रदेश को जकड़ लिया है। कानपुर की रात प्रदेश में फिर सबसे सर्द रही। न्यूनतम तापमान 05 डिग्री रहा जो सामान्य से लगभग इतना ही कम है। मौसम विभाग के अनुसार हल्के बादलों के कारण रात का पारा कुछ बढ़ सकता है लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिलेगी। लगातार चल रहीं उत्तर पश्चिमी हवाएं और बीच-बीच दक्षिण पश्चिमी हवाओं के कारण रात-दिन सर्दी बनी हुई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे है। कानपुर नवंबर के बाद दिसंबर में भी सबसे सर्द रहा है। दिसंबर माह में लगातार कानपुर में रात का पारा सबसे कम चल रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कानपुर का न्यूनतम पारा 4.2 डिग्री से बढ़कर 05.0 डिग्री हो गया जो सामान्य से 4.8 डिग्री कम है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान काफी कम रहा। इटावा का न्यूनतम पारा 05.6, मुजफ्फरनगर 05.8, बाराबंकी व अयोध्या 6.0 डिग्री रहा। हल्के बादलों की आवाजाही के चलते रात के तापमान में उछाल आना तय है। अधिकतम तापमान 23.6 से बढ़कर 24.7 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह भी सामान्य से 0.6 डिग्री कम है। सायंकाल बादलों की आवाजाही शुरू हो जाने से दिन के तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ा। लेकिन इससे रात के तापमान में वृद्धि की संभावना बढ़ गई है। हवा की रफ्तार में भी कमी आई है।

सर्दी में खास कमी नहीं आएगी

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार तापमान में भले ही मामूली उतार-चढ़ाव बना रहे लेकिन सर्दी में कोई खास कमी नहीं आएगी। कभी दिन तो कभी रात में सर्दी बढ़ जाएगी। उत्तर पश्चिमी हवा का जोर अभी तक बना हुआ है। बर्फीली हवाएं आने से ठिठुरन बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ अभी तक हल्के बने हुए हैं। यदि कोई विक्षोभ सशक्त आता है तो इससे सर्दी बढ़ जाएगी।

सुबह और शाम हल्का कोहरा

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के अनुसार हल्के बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इससे तापमान में मामूली बदलाव आएगा। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। सर्दी बनी रहेगी। सुबह और शाम हल्का कोहरा बना रह सकता है।

ये भी पढ़ें:यूपी में प्रीपेड मीटर वाले बिजली उपभोक्ता ध्यान दें, अब हर महीने मिलेगा बिल
ये भी पढ़ें:यूपी में एसओ ने कमरे में कर ली खुदकुशी, सरकारी पिस्टल से खुद को गोली से उड़ाया
Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |