
UP Rain: यूपी के कई जिलों में भारी बारिश, ओले और बिजली गिरने का भी अलर्ट
संक्षेप: UP Rain: यूपी कई जिलों में आज भी भारी बारिश के आसार हैं। इसके लिए सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड, बुलन्दशहर, अलीगढ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल और आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।
अरब सागर में बने चक्रवाती तूफान से यूपी में बारिश दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसके लिए सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड, बुलन्दशहर, अलीगढ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल और आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही कई जिलों में गरज चमक, बिजली गिरने और ओलावृष्टि के भी आसार हैं।

यूपी में अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार,हवाओं के साथ गरज चमक और स्थानीय स्तर पर बारिश की संभावना बनी हुई है। आसमान साफ होते ही दिन के तापमान में वृद्धि होगी। मौसम विभाग के अनुसार, बांदा, चित्रकूट, फ़तेहपुर, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में मेघगर्जन और वज्रपात होने की संभावना है।
झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना
फरुखाबाद, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में।
ओलावृष्टि होने की संभावना
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड, बुलन्दशहर, अलीगढ, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में।





