Up Rain: यूपी में कल का मौसम, 17 जुलाई; मानसून वापस लौटा, लखनऊ समेत दस जिलों में झमाझम बारिश

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Up Rain: यूपी में कल से मानसून पूरी तरह से सक्रिय होने जा रहा है। मानसून की ट्रफ लाइन वापस यूपी में लौट आई है। इसी का कारण है कि गुरुवार की देर शाम लखनऊ समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई।

UP Weather for tomorrow

Up Rain: यूपी में कल यानी 17 जुलाई से मानसून एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय दिखाई देगा।आईएमडी के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना सिस्टम हवा को तेजी से खींचने लगा है। ऐसे में दक्षिण में मध्य प्रदेश की ओर खिसक चुकी मानसूनी ट्रफ लाइन वापस लौट आई है। इसके असर से गुरुवार की रात लखनऊ समेत दस शहरों में झमाझम बारिश हुई। लखनऊ शहर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। इसके बाद गुरुवार की शाम को वर्षा का अलर्ट लोगों के मोबाइल पर आया। कुछ ही देर में तेज वर्षा शुरू हो गई। रात तक कई इलाकों में रुक रुक कर बारिश हुई।

अमौसी स्थित यूपी-उत्तराखंड मौसम मुख्यालय के अनुसार गुरुवार की सुबह 8:30 बजे तक एयरपोर्ट, आशियाना, मानसरोवर योजना आदि इलाकों में 18 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मोहनलालगंज में 9.8, हजरतगंज में 7.6, अलीगंज में 5.0 और मलिहाबाद में 2.5 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है। दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हवा के कम दबाव का क्षेत्र ताकत में आ रहा है। इससे शुक्रवार के बाद चार से पांच दिन तक वर्षा की तीव्रता बढ़ी रहने का पूर्वानुमान है।

लखीमपुर में सबसे ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश वाले शीर्ष 10 जिलों में लखीमपुर खीरी पहले स्थान पर रहा, जहां 62.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद महराजगंज के फरेंदा में 32 मिमी, बाराबंकी के नवाबगंज तहसील में 28 मिमी, आगरा में 22.6 मिमी, शाहजहांपुर के पुवायां में 20.4 मिमी, जौनपुर के मड़ियाहूं में 20 मिमी, सिद्धार्थनगर के बांसी में 16.4 मिमी, रायबरेली के डलमऊ में 13.6 मिमी, सीतापुर के भाटपुरवाघाट में 11.8 मिमी और सम्भल के चंदौसी में 11 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। वाराणसी में भी गुरुवार की सुबह हल्की बारिश हुई।

शुक्रवार से बढ़ जाएगी मानसूनी सक्रियता

उत्तरी-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र मजबूत होते हुए उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके असर से 17 जुलाई के बाद प्रदेश में मानसूनी सक्रियता बढ़ जाएगी। व्यापक वर्षा में वृद्धि होने के साथ तापमान में गिरावट होगी। इसका असर कुछ जिलों में शुक्रवार की दोपहर बाद ही दिखना शुरू हो सकता है। बुधवार को भी अंबेडकरनगर, हमीरपुर, मथुरा, अयोध्या, गोरखपुर, फिरोजाबाद, बस्ती, बलिया, सिद्धार्थनगर और अलीगढ़ में बारिश रिकार्ड की गई थी।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsयूपी में कल का मौसम, 17 जुलाई; मानसून लौटा, लखनऊ समेत दस जिलों में झमाझम बारिश