UP Weather: बर्फीली हवाओं ने छुड़ाई कंपकंपी, शीतलहर के कारण कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Jan 17, 2026 06:38 am ISTPawan Kumar Sharma वरिष्ठ संवाददाता, कानपुर
share

यूपी फिर से शीतलहर की चपेट में है। तेज बर्फीली हवाओं ने पश्चिम से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक को प्रभावित कर दिया है। गलन भरी सर्दी पड़ रही है। शुक्रवार को कानपुर समेत कई जिलों में में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

UP Weather: बर्फीली हवाओं ने छुड़ाई कंपकंपी, शीतलहर के कारण कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

UP Weather: पूरा उत्तर प्रदेश फिर से शीतलहर की चपेट में है। तेज बर्फीली हवाओं ने पश्चिम से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक को प्रभावित कर दिया है। गलन भरी सर्दी पड़ रही है। शुक्रवार को तीन अन्य जिलों संग कानपुर में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह प्रदेश की सबसे सर्द रात रही। दिन का पारा भी 3 डिग्री गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार सर्दी अभी राहत नहीं मिलेगी।

तेज बर्फीली हवाओं का सितम बना हुआ है। हल्के कोहरे की भी शुरुआत हो गई है। ऐसे में वातावरण में नमी का प्रतिशत भी बढ़ने लगा है। न्यूनतम नमी का प्रतिशत 30 से बढ़कर 55 हो गया। परिणाम स्वरूप दिन के तापमान पर इसका असर पड़ा। 10 जनवरी से अब तक अधिकतम तापमान 20 डिग्री या इससे अधिक बना हुआ था। शुक्रवार को इसमें 3.0 डिग्री की कमी आ गई। छह दिन बाद पारा 20 डिग्री से नीचे 18.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 1.3 डिग्री कम है। अब तक यह सामान्य से अधिक चल रहा था। न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री के साथ कानपुर की रात प्रदेश में सबसे सर्द रही। नजीबाबाद, अयोध्या और हरदोई में भी रात का तापमान 4.0 डिग्री रहा।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अभी उत्तर प्रदेश में कोहरा बना रहेगा। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। शनिवार को तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव संभव है। 19 जनवरी के आसपास कोहरा बढ़ सकता है और हल्की बारिश की भी संभावना है। अरब सागर की नमी से बारिश और ठिठुरन बढ़ सकती है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम कृषि तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा का कहना है कि सुबह और शाम को कोहरा बना रहेगा। तेज बर्फीली हवाएं चलती रहेंगी। शीतलहर से राहत नहीं मिलेगी। 19 तक हल्के बादल छा जाएंगे। इससे हल्की बारिश की संभावना है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा, मथुरा, हापुड़, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं, लखीमपुर खीरी, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, आगरा, इटावा, औरैया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बाराबंकी, फर्रुखाबाद, सीतापुर, अमेठी, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, जौनपुर, मऊ, वाराणसी, गाजीपुर और बलिया समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट है।

शहर में नहीं थमी मौतें, आठ और ने तोड़ दिया दम

कड़ाके की सर्दी के बीच दिल के मरीजों की परेशानी कम नहीं हो रही है। कार्डियोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को आठ और मरीजों की जान चली गई, जबकि गंभीर हालत में पहुंचे 72 मरीजों को भर्ती किया गया। ओपीडी में 1130 व इमरजेंसी में 180 मरीज पहुंचे। निदेशक डॉ आरके वर्मा ने बीपी, शुगर की दवा नियमित लेने की अपील की।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।