Hindi NewsUP NewsUP Weather: Chances of storm and rain in 14 districts of UP today Orange alert issued
UP Weather: यूपी के 14 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

UP Weather: यूपी के 14 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

संक्षेप:

UP Weather rain update: यूपी के 14 जिलों में आज सोमवार को तेज आंधी और बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग ने बारिश और तेज आंधी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Jun 02, 2025 05:47 am ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

UP Weather: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में आज सोमवार को बारिश और आंधी के लिए ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार, सोमवार की सुबह से ही पश्चिमी यूपी, बुंदेलखंड के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। शाम तक लखनऊ और कानपुर भी चक्रवाती मौसमी परिस्थितियों के जद में आ जाएंगे। सहारनपुर, में आकाशीय बिजली, हल्की से मध्यम बारिश और आंधी (40-60 KMPH) की संभावना है। वहीं बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, हल्की बारिश के साथ अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) की संभावना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एक के बाद दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम तेजी से बदला है। इसकी एक वजह यह भी है कि पहले से मौजूद दो चक्रवाती परिस्थितियों से इसका मेल हो गया है। अरब सागर की नमी यह चक्रवाती हवा तेजी से खींच रही है। नतीजतन नोएडा में 78 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी आई। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार सोमवार की सुबह से ही पश्चिमी यूपी, बुंदेलखंड के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। शाम तक लखनऊ और कानपुर भी चक्रवाती मौसमी परिस्थितियों के जद में आ जाएंगे।

अमौसी स्थित मौसम केंद्र के अनुसार मध्य पाकिस्तान के ऊपर निचले क्षोभमंडल में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दूसरी ओर अपने देश में हरियाणा के ऊपर भी ऐसी ही चक्रवाती स्थिति बनी हुई है। इन दोनों के बीच एक ट्रफ बन गया है। इसी बीच मध्य क्षोभमंडल में उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया। अब यह विक्षोभ यूपी में सक्रिय हो चुका है। इसने अरब सागर की ओर से आ रही नम हवाओं को अपनी ओर खींचना शुरू कर दिया है। इससे इस हवा की चक्रवाती स्थिति को और ताकत मिलती जा रही है।

ये भी पढ़ें:यूपी समेत इन राज्यों में अगले पांच दिनों तक होगी बारिश, आंधी की भी चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार तीन जून तक यह परिस्थिति अपने चरम पर होगी। ऐसे में प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में आंधी, बारिश या तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। कहीं कहीं बिजली या ओले गिरने का भी अलर्ट है।

सबसे गर्म जिला रहा बांदा, 44 डिग्री पहुंचा पारा

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को सबसे गर्म जिला बांदा रहा। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाराणसी बीएचयू में 41.8, गाजीपुर में 41.8, झांसी में 41.5 और बलिया में 41 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। लखनऊ में 39.7 और कानपुर में 40.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |