Hindi NewsUP NewsUP Weather Chances of rain in many districts including Varanasi today alert issued
UP Weather: यूपी के कई जिलों में  झमाझम बारिश, ओले भी गिरे, अलर्ट जारी

UP Weather: यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश, ओले भी गिरे, अलर्ट जारी

संक्षेप:

तेज पछुआ हवा के साथ यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का टर्फ सक्रिय हो गया है। इसके चलते मंगलवार को कानपुर, उन्नाव समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। इसके अलावा चित्रकूट, इटावा समेत अन्य शहरों में ओलावृष्टि भी देखने को मिली।

Feb 03, 2026 06:29 am ISTPawan Kumar Sharma कार्यालय संवाददाता, वाराणसी
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मंगलवार तड़के कानपुर, औरैया, जालौन समेत करीब 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। उन्नाव, चित्रकूट और इटावा में करीब आधे घंटे तक ओलावृष्टि हुई, जिससे सड़कों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। बेमौसम बारिश और ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलें गिर गईं और किसानों को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौसम विभाग के अनुसार बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

अचानक बदले मौसम के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोग घरों में दुबके रहे, जबकि जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोगों को छाता और रेनकोट का सहारा लेना पड़ा। वहीं, लखनऊ, अलीगढ़, मैनपुरी, बुलंदशहर समेत लगभग 20 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। बर्फीली हवाओं के कारण ठंड एक बार फिर बढ़ गई है।

कानपुर में ऑरेंज अलर्ट

कानपुर में बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच दिन के तापमान में पिछले 48 घंटों में रिकॉर्ड 11.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। दिन का पारा सोमवार को 25.9 डिग्री पहुंच गया। इससे दिन में तो राहत मिली, लेकिन शाम होते ही गलन शुरू हो गई। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें:लखनऊ में बदला मौसम का मिजाज,पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ा तापमान, बूंदाबांदी के आसार

इन जिलों में अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र में ऑरेंज अलर्ट जारी है। वहीं, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर नगर, लखनऊ, बाराबंकी, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बांदा, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महराजगंज में यलो अलर्ट जारी है।

इन जिलों में जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावाना है। इसके अलावा हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |