UP Weather: यूपी में दो दिन की राहत के बाद अब आफत, मौसम विभाग ने की डराने वाली भविष्यवाणी

Jan 12, 2026 07:58 am ISTYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए धूप की राहत अब खत्म होने वाली है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार, आज से प्रदेश में ठंड का नया दौर शुरू हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरते ही बर्फीली हवाओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज करानी शुरू कर दी है।

UP Weather: यूपी में दो दिन की राहत के बाद अब आफत, मौसम विभाग ने की डराने वाली भविष्यवाणी

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर पलटने वाला है। बीते दो दिनों की मामूली राहत के बाद अब कड़ाके की ठंड की दूसरी लहर (Cold Wave) दस्तक दे रही है। पश्चिमी विक्षोभ के विदा होते ही पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में गलन बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए 'डराने वाली' भविष्यवाणी जारी करते हुए चेतावनी दी है कि अब दिन और रात, दोनों के तापमान में भारी गिरावट आएगी, जिससे ठिठुरन और जानलेवा कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगा। ज्यादातर जिलों में दिन के समय धूप निकली लेकिन रात अब भी कहर बरपा रही है। बीते 24 घंटों के दौरान सूबे के 25 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे चला गया। पश्चिम में मेरठ और तराई में बहराइच सबसे सर्द रहे। मेरठ में न्यूनतम तापमान 4.1 और बहराइच में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अब आगे बढ़ चुका है। इसके गुजरने के बाद पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवा मैदानी इलाकों में गलन बढ़ाएगी। नतीजतन सोमवार से रात और दिन के तापमान में और कमी आएगी और ठिठुरन बढ़ेगी। रविवार को मेरठ और बहराइच के अलावा मुजफ्फरनगर (5.8 डिग्री), अलीगढ़ (5.8 डिग्री) और हमीरपुर (5.9 डिग्री) में न्यूनतम तापमान काफी कम रहा।

इसके अलावा बरेली और नजीबाबाद में पारा 6.0 डिग्री, जबकि गोरखपुर और आजमगढ़ में 6.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। नजीबाबाद में सबसे ठंडा दिन रहा।अधिकतम तापमान के मामले में 7 शहरों में पारा काफी कम रहा, जिससे दिन भर गलन महसूस की गई। नजीबाबाद में अधिकतम तापमान सबसे कम 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.9 डिग्री कम है। इसके अलावा फतेहपुर (15.6 डिग्री), लखीमपुर खीरी (16.2 डिग्री), फतेहगढ़ (16.8 डिग्री), बुलंदशहर (16.8 डिग्री), शाहजहांपुर (17.0 डिग्री) और मेरठ (18.0 डिग्री) में भी दिन का तापमान बहुत कम रहा।

प्रयागराज में पिछले तीन दिन से धूप निकलने कारण दिन-रात के तापमान में वृद्धि हो रही है। फिर भी सुबह-शाम की ठंड बरकरार है। रविवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो शनिवार को 23.2 डिग्री था। वहीं न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो पिछली रात 6.4 डिग्री था।

प्रदेश के 11 शहरों में कोहरे ने परेशान किया

रविवार को कुशीनगर, गोरखपुर आईएएफ और आजमगढ़ में दृश्यता कोहरे की वजह से शून्य रही। बलिया, बहराइच और अलीगढ़ में 20 से 30 मीटर तक ही दृश्ता रही। वहीं, सरसावा, बस्ती, मुरादाबाद, नजीबाबाद और श्रावस्ती में 50 से 100 मीटर तक की दृश्यता दर्ज की गई।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर हैं। 

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
;;
;