UP Weather: दो दिन धूप के बाद फिर बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट, अगले 6 दिन ऐसा रहेगा मौसम

sandeep लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। धूप निकलने से तापमान बढ़ा, लेकिन मौसम विभाग ने 63 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 5-6 दिनों तक बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक का दौर जारी रहने के आसार हैं, जिससे लू से राहत बनी रहेगी।

UP Weather: दो दिन धूप के बाद फिर बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट, अगले 6 दिन ऐसा रहेगा मौसम

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। आंधी और बारिश के दौर के बीच सोमवार को कई जिलों में तेज धूप निकलने से तापमान में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक धूप रहने और उसके बाद एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 5 से 6 दिनों तक प्रदेश में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। सोमवार को सुबह कई इलाकों में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन करीब 10 बजे के बाद मौसम साफ हो गया और तेज धूप निकल आई। धूप के कारण दिन के तापमान में बीते 24 घंटे के दौरान करीब 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान 1.8 मिलीमीटर बारिश भी दर्ज की गई।

इस हफ्ते धूप-उमस के साथ बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि इस सप्ताह मौसम लगातार करवट लेता रहेगा। अगले दो दिन धूप और उमस का असर बढ़ सकता है, जबकि उसके बाद बारिश होने से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नम हवाओं तथा 28 मई से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में आंधी-बारिश की स्थितियां बनी हुई हैं।

Voice of UP

राजधानी लखनऊ में छाए रहेंगे बादल

आज लखनऊ, आगरा समेत कई जिलों में बादल छाए रहेंगे।इससे पहले सोमवार को झांसी और ललितपुर में तेज बारिश हुई, जबकि संभल में धूलभरी आंधी से 50 से अधिक पेड़ और बिजली के पोल उखड़ गए। देवरिया में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले चार दिनों में आंधी-बारिश के कारण तापमान में करीब 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है और फिलहाल प्रदेश में कहीं भी लू की स्थिति नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

इन जिलों में आधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, रामपुर, बरेली, संभल, कन्नौज, शाहजहांपुर, लखनऊ, बहराइच, बाराबंकी , फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा समेत कई जिले शामिल हैं

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।