UP Weather 6 September: आगरा, मुरादाबाद समेत 24 जिलों में भारी बारिश की संभावना, यलो अलर्ट जारी

लाइव हिन्दुस्तान, कानपुर
share

UP Weather 6 September: बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ने से पूर्वी यूपी में बारिश का जोर घटेगा, जबकि पश्चिमी यूपी में बारिश का दौर जारी रहेगा। कासगंज, मथुरा समेत कई जिलों में आज बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के यलो अलर्ट भी जारी किया है।

Heavy rain likely in 24 districts including Agra Bareilly Moradabad yellow alert issued
आज का मौसम

UP Weather 6 September: बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कमजोर पड़ने और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यूपी में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार हैं, जबकि पूर्वी हिस्सों में बारिश कमजोर पड़ सकती है। कानपुर में भी अब छिटपुट बारिश की संभावना है। शहर में मौसम धीरे-धीरे सामान्य होने के साथ तापमान और उमस बढ़ने के आसार हैं।

लंबे समय से जारी बारिश के दौर के बाद अब यूपी में मौसम कुछ राहत देने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ने और हवा की दिशा बदलने से बारिश का जोर कम होगा। हालांकि, पश्चिमी यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के असर से छह सितंबर तक बारिश के आसार हैं और यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में भी आठ सितंबर तक हल्की बारिश हो सकती है। इस बीच आसमान साफ होने से तापमान और उमस में बढ़ोतरी के संकेत हैं।

उत्तरी पाकिस्तान की ओर से आए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना बढ़ गई है। यहां के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां छह सितंबर तक ही बारिश की संभावना जताई जा रही है। विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी के कुछ जिलों में आठ तक बारिश होने की संभावना है।

8 सितंबर तक बारिश की संभावना

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी अजय कुमार मिश्रा का कहना है कि बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। इससे आठ सितंबर तक छिटपुट बारिश का सिलसिला बना रहेगा। कुछ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल भारी बारिश की संभावना अभी कम है।

आज इन जिलों में भारी बारिश के आसार

बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

31 से 32 डिग्री पहुंचा तापमान

उधर, कानपुर में आसमान साफ होते ही दिन का तापमान 31.4 से 32.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। न्यूनतम पारा 25.8 से 24.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। फिलहाल तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है। नमी का अधिकतम प्रतिशत 89 और न्यूनतम 59 रहा। लंबे समय के बाद हवा ने रफ्तार पकड़ी। अधिकतम 25 किमी प्रति घंटा की दर से तेज हवाएं चलीं। रात में इन हवाओं से सिहरन भी पैदा हुई।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsआगरा, मुरादाबाद समेत 24 जिलों में भारी बारिश की संभावना, यलो अलर्ट जारी