UP Weather 30 September: यूपी में बारिश के बाद धूप से चढ़ा तापमान, आज से फिर सताएगी उमस

लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

मंगलवार की सुबह दृश्यता काफी कम हो जाने के कारण दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे और बागपत-मेरठ मार्ग पर वाहनों के पहिए ठिठक से गए। लेकिन अब फिर यूपी में तापमान बढ़ रहा है। अब उमस भरी गर्मी सताएगी।

UP Rain
यूपी में उमस भरी गर्मी फिर सताएगी

यूपी में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। गत दिवस हुई बारिश के बाद वायुमंडल में नमी बढ़ने से जिले की आबोहवा में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार की सुबह जहां एक ओर अचानक छाए घने कोहरे की आगोश में समाई नजर आई, वहीं दोपहर ढलते-ढलते खिली कड़क धूप ने लोगों को उमस और गर्मी से बेहाल कर दिया। एक ही दिन में मौसम के दो अलग-अलग रंगों ने आम जनजीवन के साथ-साथ रफ्तार को भी पूरी तरह प्रभावित किया। सुबह-सुबह तड़के जब लोग अपने घरों से बाहर निकले तो चारों तरफ घने कोहरे की चादर बिछी हुई थी।

धूप से चढ़ा तापमान, आज से सताएगी उमस

बारिश के बाद मौसम ने करवट ली है और तापमान में इजाफा होने लगा है। मंगलवार को सुबह से शाम तक आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली। मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान 29.5 और रात में न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अब बारिश के आसार कम हैं और तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी।

मंगलवार को सुबह 9 बजे से ही धूप निकली और पूरा दिन गर्मी रही। बीते दिनों बारिश की वजह से आई तापमान में गिरावट के चलते मौसम में नमी थी लेकिन धूप से तापमान बढ़ने लगा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 29.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि अगले 5-6 दिन तक बारिश के आसार नहीं हैं। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। दो से तीन दिन में अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मंगलवार को जिन इलाकों में कोहरा दिखा वहां जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, कोहरे की चादर धीरे-धीरे छंटने लगी, लेकिन इसके बाद मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। सुबह 10 बजे के बाद निकली तीखी और कड़क धूप ने मौसम का तापमान अचानक बढ़ा दिया। बारिश के बाद जमीन में मौजूद नमी और कड़क धूप के संयोजन से हवा में उमस इतनी बढ़ गई कि दोपहर होते-होते लोग पसीने से तर-बतर हो गए। सुबह जहां ठंडी हवा और कोहरे के कारण लोगों को हल्की ठंडक महसूस हो रही थी, वहीं दोपहर के वक्त धूप की तपिश ने राहगीरों और बाजार में निकले खरीदारों का हाल बेहाल कर दिया।

मौसम में आए इस अचानक उतार-चढ़ाव का सीधा असर लोगों की दिनचर्या के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी पड़ता दिख रहा है। चिकित्सकों का मानना है कि सुबह के समय नमी व ठंडक और दोपहर में तेज धूप का यह दोहरा प्रभाव मानव शरीर के प्रतिरोधी तंत्र को प्रभावित कर सकता है, जिससे सर्दी, जुकाम और वायरल बुखार जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। फिलहाल, बारिश के बाद मौसम के इस अप्रत्याशित फेरबदल से कभी कोहरे की धुंध तो कभी धूप की तपन के बीच झूलते नजर आ रहे हैं।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP NewsUP Weather 30 September: यूपी में बारिश के बाद धूप से चढ़ा तापमान, अब सताएगी उमस