UP Weather 28 August: यूपी में उमस भरी गर्मी ने सताया, कल से 2 सितंबर तक बारिश के आसार

संवाददाता, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

UP Weather 28 August: यूपी में उमस भरी गर्मी ने सता रखा है। मौसम विभाग ने कल से 2 सितंबर तक बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश से पहले काले घने बादल आसमान में छाए रहेंगे।

Heavy rain alert
भारी बारिश का अलर्ट

यूपी के गुजरते सावन ने भारी बारिश से भादो को चुनौती पेश कर दी। गुरुवार को सुबह धूप-छांव के बीच उसस से लोग परेशान रहे। लेकिन शाम को कई इलाकों में लगभग दो घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश से लोगों को उमस से राहत जरूर मिली लेकिन जलभराव से समस्या बढ़ गई। बारिश होने से पहले आसमान में छाए काले बादलों से दिन में अंधेरा छा गया।

गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था। बुधवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस था। यानी एक दिन में अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं बुधवार की रात का न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक था। जबकि मंगलवार की रात का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस था। 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

पिछले 24 घंटे में 6.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी भारी बारिश के आसार हैं। वहीं 29 अगस्त से दो सितंबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ एक-दो बार बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती प्रभाव से मानसून की सक्रियता बनी हुई है।

शुक्रवार-शनिवार को भी यलो अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में फिर एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। शुक्रवार और शनिवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

एमपी से आए बादलों ने मचाया गदर, खूब हुई बारिश

मध्य प्रदेश से आए बादलों ने यूपी में खूब गदर मचाया। खासतौर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में इससे अच्छी बारिश हो रही है। वहीं, अगस्त में कानपुर में बारिश का रिकॉर्ड टूट गया। यहां अब तक 438.6 मिमी बारिश हो चुकी है। गुरुवार को दिन में कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश हुई। दिन-रात के तापमान में वृद्धि हुई, जिससे उमस भरी गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिल सकी। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी यूपी में दो सितंबर तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण उड़ीसा, झारखंड और पूर्वी मध्य प्रदेश में बेहद घने बादल छाए हुए हैं, जिससे तेज बारिश हो रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में आते ही बादल यू टर्न ले रहे हैं। यह बादल पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रभाव डाल रहे हैं। विशेषकर उत्तरी और दक्षिणी यूपी में इससे काफी बारिश हो रही है। पश्चिमी यूपी के भी कई जिले प्रभावित हैं। शहर में गुरुवार को 05.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। कई क्षेत्रों में 10-15 मिमी तक बारिश हुई। अब तक अगस्त माह में कानपुर में 438.6 मिमी बारिश हो चुकी है जो दशकों का रिकॉर्ड है। वर्ष 2001 से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अब तक पिछले वर्षों में कभी इतनी बारिश दर्ज नहीं की गई।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP NewsUP Weather 28 August: यूपी में उमस भरी गर्मी, कल से 2 सितंबर तक बारिश के आसार