UP Weather 22 September: यूपी में फिर बरसेंगे बादल, 3 दिन झमाझम बारिश का अलर्ट

लाइव हिन्दुस्तान, कानपुर
share

UP Weather 22 September: यूपी में बारिश का दौर थमा है। लेकिन गुरुवार से फिर मौसम बदल सकता है और तीन दिन तक बारिश के आसार हैं। जिसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, अक्टूबर से ही रात के तापमान में गिरावट शुरू होने के आसार हैं।

UP Weather 22 Septembe
25 सितंबर से झमाझम बारिश का अलर्ट

UP Weather 22 September: सितंबर में कम तापमान और लगातार बनी नमी इस बार गुलाबी सर्दी की दस्तक जल्दी करा सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अक्टूबर से ही रात के तापमान में गिरावट शुरू होने के आसार हैं। दिन में गर्मी परेशान कर सकती है, लेकिन रातें अपेक्षाकृत ठंडी और खुशगवार रहेंगी। फिलहाल प्रदेश में बारिश का दौर थमा है और अगले दो दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, गुरुवार से फिर मौसम बदल सकता है और तीन दिन तक बारिश के आसार हैं।

रविवार से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। मंगलवार और बुधवार को भी हल्के बादलों की आवाजाही के बीच बारिश की संभावना कम है। मौसम विज्ञान विभाग ने 24 से 27 सितंबर तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, इस बार कुल बारिश भले ही कम मानी जा रही हो, लेकिन बारिश वाले दिनों की संख्या बढ़ी है। खासकर उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव कम रहने से वातावरण में नमी बनी रही। यही स्थिति आगे रात के तापमान में गिरावट का कारण बन सकती है।

बढ़ते तापमान के बीच चार दिन भारी बारिश के आसार

बंगाल की खाड़ी में पड़ रहे हवा के निम्न दबाव के कारण बारिश तेज होने के आसार बढ़ गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 24 से 27 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है। साथ ही 22 से 29 सितंबर तक बादल छाए रहेंगे। सोमवार को सुबह तेज धूप निकली और दोपहर में उमस बनी रही। पिछले 24 घंटे में 2.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था। रविवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस था।

25 सितंबर से झमाझम बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 25, 26 और 27 सितंबर को झमाझम बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी और पूर्वी दोनों भागों में मेघगर्जन/वज्रपात के साथ झोंकेदार हवा चलने के आसार हैं। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsयूपी में फिर बरसेंगे बादल, 3 दिन झमाझम बारिश का अलर्ट